Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»शहबाज सरकार के खिलाफ इमरान की पार्टी का प्रदर्शन आज, राजधानी में कड़े सुरक्षा प्रबंध, टकराव की आशंका
    दुनिया

    शहबाज सरकार के खिलाफ इमरान की पार्टी का प्रदर्शन आज, राजधानी में कड़े सुरक्षा प्रबंध, टकराव की आशंका

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता रविवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और इस्लामाबाद तक मार्च करेंगे। एक साल से अदियाला जेल में बंद इमरान खान ने कहा है कि इस बार उनके समर्थक देश में लोकतंत्र की स्थापना से पहले घरों को वापस नहीं लौटेंगे। पीटीआई के प्रदर्शन से पहले सरकार की तरफ से राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में सख्ती बढ़ा दी है।

    समाचार पत्र डॉन के मुताबिक इमरान ने सरकार के खिलाफ इस विरोध मार्च को “आखिरी आह्वान” कहते हुए अपने समर्थकों के साथ-साथ आम देशवासियों से भी सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है। उनकी पीटीआई ने 26वें संविधान संशोधन अधिनियम को रद्द करने, पीटीआई जनादेश को बहाल करने और बिना मुकदमे के हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की है।

    शहबाज शरीफ सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजधानी में पुलिस की सहायता के लिए अर्धसैनिक रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (एफसी) के कर्मियों को बुलाया है। सुरक्षा के अतिरिक्त कदम उठाते हुए प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के सभी छात्रावासों को खाली करा दिया। पंजाब सरकार ने भी 23 नवंबर से 25 नवंबर तक पूरे प्रांत में धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत विरोध प्रदर्शन, सार्वजनिक सभाएं, रैलियां और धरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी तरह, इस्लामाबाद में भी 18 नवंबर से धारा 144 लागू है। देश के एक बड़े हिस्से में वाईफाई और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए कुछ इलाकों में वाईफाई और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि देश के बाकी हिस्से में ये सेवाएं बहाल रहेंगी।

    उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में सेना के तख्तापलट के बाद शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बने थे और इमरान को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया थाा। इस साल फरवरी में आम चुनाव हुए तो इमरान खान की पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन वो बहुमत हासिल नहीं कर पाए। ऐसे में उनकी विरोधी शहबाज शरीफ की पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो की पीपीपी के साथ कुछ अन्य दलों ने गठबंधन कर सरकार बना ली। इमरान खान ने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए इसे ृरद्द करने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10वीं में फेल होने पर भी मेरे साथ पिता ने मनाया था जश्न : अनुपम खेर
    Next Article ‘भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती, कैलिफोर्निया में अभी भी जारी’, एलन मस्क ने भारतीय मतगणना की तारीफ की
    shivam kumar

      Related Posts

      पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार

      November 16, 2026

      इजराइल की संसद में बड़ा उलटफेर, अरब नेता अहमद तिबी बने ‘नेसेट’ के डिप्टी स्पीकर, नेतन्याहू के लिए बड़ा झटका

      November 16, 2026

      भारतीयों के खिलाफ बढ़ रही नफरत, गजाला हाशमी ने अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के समर्थन की अपील की

      November 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version