Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस के आंकड़े आज जाने वाले हैं। इसी तरह नए घरों की बिक्री के आंकड़े भी आज जारी होने वाले हैं। इन दोनों आंकड़ों में बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,987.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,054.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 44,721.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार मजबूती बनी रही। एसपीएसएस इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,291.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 7,257.47 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.43 प्रतिशत उछल कर 19,405.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 99.39 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,250.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,446.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,277.82 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,291.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत टूट कर 3,721.67 अंक के स्तर तक गिर गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 555.75 अंक यानी 1.43 प्रतिशत फिसल कर 38,224.39 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 189.80 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,758.57 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,517.66 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.26 प्रतिशत लुढ़क कर 7,295.03 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकतंत्र के रक्षकों पर हमला कर रहे झामुमो कांग्रेस के गुंडे : बाबूलाल मरांडी
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर मुनाफा वसूली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई बढ़त
    shivam kumar

      Related Posts

      कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाजः उर्वशी रौतेला ने बिखेरा जलवा

      May 14, 2025

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 265 अंक उछला

      May 14, 2025

      भारत ने डब्‍ल्‍यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version