Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने शंकरपुर हादसे पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार
    झारखंड

    कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने शंकरपुर हादसे पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जताया आभार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 26, 2024Updated:November 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। शंकरपुर मार्ग पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाने, पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांगों को प्रशासन ने स्वीकृति देने के साथ ही उसे आज से लागू भी किया गया है।

    गौरतलब है कि शंकरपुर मार्ग पर हुए इस हादसे में 8 वर्षीय अमन कुमार और उनकी मां लीला देवी की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल था। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था। मुन्ना सिंह ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और असहनीय है। पीड़ित परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करना और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने हादसे के बाद शीघ्र कार्रवाई किया है।

    उल्लेखनीय है कि हादसे के विरोध में कल स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए और सड़क पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं। मुन्ना सिंह ने उनके प्रति सहानुभूति जताते हुए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की थी।

    राजधानी रांची से बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। जिला प्रशासन के इस सहयोग के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशेखर कुशवाहा की जमानत अर्जी पर इडी को हाइकोर्ट से जवाब के लिए मिला समय
    Next Article चौकीदार बहाली में दोबारा शारीरिक दक्षता परीक्षा लेने का हुआ विरोध
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version