Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोजपा ने मनाया 24 वां स्थापना दिवस, रामविलास के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
    झारखंड

    लोजपा ने मनाया 24 वां स्थापना दिवस, रामविलास के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 28, 2024Updated:November 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राज्य प्रमुख वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी के डोरंडा स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व रामविलास पासवान के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामविलास पासवान जी आजीवन गरीबों, दलितों के उत्थान को लेकर आवाज उठाते रहे। गरीबों एवं दलितों की जीवन भर आवाज उठाने के कारण उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया गया।

    झारखंड प्रमुख वीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रामविलास पासवान के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान के उद्देश्य ‘उस घर में दिया जलाना है…सदियों से जहां अंधेरा है’ को पूरा करना है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने देशभर में मौजूद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रधान ने उन सभी महिलाओं और पुरुषों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और बलिदान को भी श्रद्धाभाव के साथ याद किया, जिन्होंने सालों तक पार्टी के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि वह आज विश्वास के साथ कह सकते हैं कि लोक जनशक्ति पार्टी युवाओं की पसंदीदा पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी में युवाओं का रुझान बढ़ा है। हाल ही में झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत मिली चतरा विधानसभा की सीट पर अभूतपूर्व जीत हासिल की।

    लोक जनशक्ति पार्टी अथवा लोजपा की स्थापना रामविलास पासवान ने 2000 में की थी। पासवान पहले जनता पार्टी से होते हुए जनता दल और उसके बाद जदयू से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बना ली। दलितों की राजनीति करने वाले पासवान ने 1981 में दलित सेना संगठन की भी स्थापना की थी। स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, लेबर सेल के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम राय, प्रदेश सचिव शिवजी कुमार, लाल बहादुर राम, रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, रांची जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, रतन पासवान, ज्योति होरो, दीपिका होरो, हसन अली, कार्यालय सचिव राजेश रंजन वर्मा, राकेश मधुकर समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमानव तस्करी के खिलाफ एनआईए की 6 राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी
    Next Article देश के 687 जिलों में लागू हो चुकी है कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version