Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»नोटबंदी के समर्थन और विरोध में शुरू हो चुका है आंदोलन,
    झारखंड

    नोटबंदी के समर्थन और विरोध में शुरू हो चुका है आंदोलन,

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 8, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : आज 8 नवंबर है. देश के लिए बहुत अहम दिन है. राजनीतिक दलों और केंद्र और झारखंड की सत्तारूढ़ दलों के लिए भी यह दिन बेहद अहम है. भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल इस दिन जश्न मना रहे हैं. इस दिन की लोगों को उपलब्धियां बता रहे हैं. ‘कालाधन विरोध दिवस’ मना रहे हैं. वहीं, विरोधी दल इस दिन को काला दिन बताकर ‘काला दिवस’ मना रहे हैं.

    एक साल पहले यानी 8 नवंबर, 2016 की रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था. अपने भाषण में उन्होंने देश को बाहरी और आंतरिक शक्तियों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया. इसके बाद जो घोषणा प्रधानमंत्री ने की, उसके बारे में कहा कि इससे आतंकवाद, नक्सलवाद और कालाधन का खात्मा हो जायेगा. प्रधानमंत्री ने तत्काल प्रभाव से 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने का एलान कर दिया.विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया. सरकार के इसी फैसले के खिलाफ बुधवार को देश भर में ‘काला दिवस’ मनाया जा रहा है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश में ‘कालाधन विरोधी दिवस’ मना रही है. झारखंड की राजधानी रांची में भी कालाधन विरोधी दिवस और काला दिवस माया जा रहा है.रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर सुबह 10 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने कालाधन विरोधी दिवस मनाया. यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गिलुवा के अलावा राज्य के नगर विकास मंत्री और रांची के विधायक सीपी सिंह, कांके के विधायक जीतू चरण राम, झारखंड खादी बोर्ड के चेयरमैन संजय सेठ व अन्य नेता एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड विकास मोर्चा ने भी काला दिवस मनाया. रांची में कांग्रेस ने सुबह 11 बजे राजभवन के सामने झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. रात 8 बजे कांग्रेस कैंडल मार्च निकालेगी. वहीं, लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने 11 बजे रांची के उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. सभी पार्टियों ने जिला और प्रखंड स्तर पर भी कालाधन विरोधी दिवस और काला दिवस मनाया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयहां घर-घर जाकर लोगों को दी जाएगी कानून की जानकारी
    Next Article ‘कांग्रेस के समय में रखे काले धन को सफेद कर दिया’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2025

    फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

    June 8, 2025

    झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

    June 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version