Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में आपराधिक गिरोह के दहशत से बैंक और बाजार बंद
    Top Story

    रांची में आपराधिक गिरोह के दहशत से बैंक और बाजार बंद

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 3, 2024Updated:December 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। शहर के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव को आपराधिक गिरोह पहाड़ी जी दस्ता ने मंगलवार को बंद करवा दिया है। मामले में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से अलग होकर वीकेएस तिवारी संगठन के पहाड़ी जी दस्ता का नाम सामने आ रहा है।

    जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात में पहाड़ी जी दस्ता के चार से पांच सदस्य उमेडंडा पहुंचे थे और बाजार के दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए हथियार का भय दिखाया और मंगलवार को दुकान बंद करने का निर्देश दिया और चले गए। इसके बाद मंगलवार को सुबह से ही उमेडंडा में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी दुकानें बंद हैं और वाहन भी नहीं चल रहे हैं।

    सूचना पाकर थाना प्रभारी रितेश कुमार पुलिस बल के साथ उमेडंडा गए और दुकानदारों से दुकान खोलने का आग्रह किया लेकिन दुकानदार दुकान खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। उमेडंडा में स्थित इंडियन बैंक भी बंद है। उमेडंडा में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयास कर रही है। पुलिस बल उमेडंडा में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। पहाड़ी दस्ता के सदस्यों ने उमेडंडा बंद क्यों किया इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

    बुढ़मू इलाके में टीपीसी के साथ-साथ पहाड़ी जी और कुछ आपराधिक गिरोह का आतंक है। यह इलाका बालू तस्करी के लिए जाना जाता है। बालू से मिलने वाली रंगदारी हर गिरोह को मिले इसलिए सब अपना खौफ कायम करने में लगे रहते हैं। इस बार तो एक छोटे से संगठन ने पूरे गांव को ही बंद करवा दिया है।

    थाना प्रभारी रितेश ने बताया कि गांव वालों को भय मुक्त कर दुकान खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। नक्सली और अन्य आपराधिक संगठन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस वजह से भी अब आम लोगों को दहशत में डालने का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों को धमकी देने वाले सभी आपराधिक तत्वों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश में छापेमारी भी हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीनगर के दाचीगाम जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया
    Next Article रांची में बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

      May 11, 2025

      रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version