Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिव्यांगजनों को बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए : राष्ट्रपति
    देश

    दिव्यांगजनों को बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए : राष्ट्रपति

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर कहा कि दिव्यांगजनों को बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रपति नई दिल्ली में वर्ष-2024 के लिए 22 व्यक्तियों और 11 संस्थानों को दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

    इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इन पुरस्कारों का दूरगामी सामाजिक महत्व है। इनका अनुकरण करके अन्य व्यक्ति और संस्थाएं दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

    उन्होंने कहा कि पूरी मानवता को दिव्यांगजनों को सहज और समान महसूस कराना चाहिए। उन्हें हर तरह से बाधा मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। सही मायनों में वही समाज संवेदनशील कहा जा सकता है, जिसमें दिव्यांगजनों को समान सुविधाएं और अवसर मिलें।

    इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस की थीम ‘समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए दिव्यांगजनों के नेतृत्व को बढ़ावा देना’ का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांगजनों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देना, उनके कौशल का विकास करना, रोजगार प्रदान करना, उनके उत्पादों की खरीद और विपणन सुविधाएं प्रदान करना उनकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा।

    राष्ट्रपति ने कहा कि दिव्यांग होना किसी भी तरह की कमी नहीं है। यह एक विशेष स्थिति है। दिव्यांगजनों को सहानुभूति की जरूरत है, सहानुभूति की नहीं, उन्हें दया की नहीं, संवेदनशीलता की जरूरत है, उन्हें विशेष ध्यान की नहीं, बल्कि स्वाभाविक स्नेह की जरूरत है। समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिव्यांगजन समाज के अन्य सदस्यों के साथ समानता, गरिमा और सम्मान का अनुभव करें।

    राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह काम करने का अवसर दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और सार्थक जीवन जीने की भावना पैदा करता है। इस प्रकार, रोजगार, उद्यम और आर्थिक सशक्तीकरण के माध्यम से उनके जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

    इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती
    Next Article भारतीय न्याय संहिता का मूल मंत्र-नागरिक प्रथम है : प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025

      नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version