Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 5 दिसंबरः …ये आकाशवाणी है
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 5 दिसंबरः …ये आकाशवाणी है

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ये आकाशवाणी है, अब आप रामानुज प्रसाद सिंह से समाचार सुनिए…

    तीन दशकों से अधिक समय तक ऑल इंडिया रेडियो की प्रमुख आवाज़ रहे रामानुज प्रसाद सिंह आम लोगों में जाना-पहचाना नाम थे। समाचार वाचक चौकड़ी देवकी नंदन पांडेय, विनोद कश्यप, अशोक वाजपेयी और रामानुज प्रसाद सिंह को आज भी श्रेष्ठता के मानक के रूप में याद किया जाता है। 5 दिसम्बर, 1935 को बिहार के बेगुसराय जिले के सिमरिया में जन्मे रामानुज प्रसाद सिंह, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के भतीजे थे। परिवार और कार्य क्षेत्र, दोनों जगह वह कई ऐसी मिसाल छोड़ गए हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। 86 वर्ष की उम्र में 21 सितंबर 2021 को उनका निधन हो गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    2013- यमन की राजधानी सना में रक्षा मंत्रालय परिसर पर आतंकवादी हमले में 52 लोगों की मौत।

    2008- रूस के राष्ट्रपति दामित्री मेदवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया।

    2007- अमेरिका में लड़ाकू विमान एफ-16 मिसाइलरोधी प्रणाली से लैस किया गया।

    2005- नये कानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष और समलैंगिक स्त्री के वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।

    2003- चेचेन्या में ट्रेन में आत्मघाती हमले में 42 लोगों की मृत्यु,जबकि 160 घायल।

    2001- अफ़गानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

    2000- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया।

    1999- चेचेन्या में रूस ने अस्थायी तौर पर सेना तैनात करने की घोषणा की।

    भारतीय सुंदरी युक्ता मुखी ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।

    1998- रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

    1997- भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी,इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल,पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का क़िला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया।

    1993- मुलायम सिंह यादव फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

    1990- विवादास्पद लेखक सलमान रुश्दी दो वर्षों के अंतराल के बाद पहली बार लोगों के सामने आये।

    1989- मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

    1974- माल्टा गणराज्य घोषित।

    1971- भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

    1960- अफ्रीकी देश घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किये।

    1950- सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।

    1946- भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

    1943- जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।

    1917- रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।

    1657- शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।

    जन्म

    1969- अंजलि भागवत- भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज़ हैं।

    1938- रघुवीर चौधरी- गुजराती साहित्यकार।

    1935- रामानुज प्रसाद सिंह – आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।

    1932- नादिरा- हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी।

    1932- रमाकांत आचरेकर- भारतीय क्रिकेट कोच थे।

    1905- शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे।

    1894- एचसी दासप्पा- भारतीय क्रांतिकारी।

    जोश मलीहाबादी- मशहूर शायर।

    1872- भाई वीर सिंह- आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।

    निधन

    2016- जयललिता- तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईएडीएमके की नेता।

    2013- नेल्सन मंडेला- दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित नेता।

    1961- गुरबचन सिंह सालारियाः परमवीर चक्र से सम्मानित।

    1955- मजाज़- प्रसिद्ध शायर।

    1951- अवनीन्द्रनाथ ठाकुर- प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।

    1950- अरबिंदो घोष- सुप्रसिद्ध योगी एवं दार्शनिक।

    1941- अमृता शेरगिल- प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार।

    1924- एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी,शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंभल जाने के लिए निकले राहुल गांधी को पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर रोका 
    Next Article महाराष्ट्र : देवेंद्र फडणवीस चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता 
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version