Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»ममता बनर्जी जल्द करेंगी कैबिनेट में फेरबदल, नए चेहरों को मिल सकता है मौका
    राज्य

    ममता बनर्जी जल्द करेंगी कैबिनेट में फेरबदल, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले साल की शुरुआत में अपने कैबिनेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की तैयारी में हैं।

    सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी और अगले दो-तीन महीनों में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि यह फेरबदल मुख्य रूप से उन विभागों पर केंद्रित होगा जो सीधे जनसेवाओं से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री का उद्देश्य 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इन विभागों की कार्यक्षमता में सुधार करना है।

    फेरबदल के तहत सबसे पहले उन महत्वपूर्ण विभागों को अलग-अलग मंत्रियों को सौंपने पर विचार किया जा रहा है, जो वर्तमान में एक ही मंत्री के पास हैं। इससे कार्यों में अधिक दक्षता आने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, इस स्थिति में कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।

    दूसरे चरण में, मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है। कुछ मंत्रियों से उनके विभाग लेकर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    तीसरे चरण में, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया जा सकता है।

    सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फेरबदल पर चर्चा अगस्त 2024 में शुरू की थी। हाल ही में उन्होंने पार्टी, विधानमंडल और प्रशासनिक कार्यों के लिए कुछ वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन क्षेत्रों में वह नए चेहरों के बजाय अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता देंगी।

    मुख्यमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस की युवा और छात्र इकाई की मौजूदा नेतृत्व क्षमता की समीक्षा करने के संकेत भी दिए हैं।

    यदि सभी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ती हैं, तो कैबिनेट में फेरबदल की प्रक्रिया नए साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है। इससे राज्य सरकार के जनहितकारी कार्यों में गति लाने और 2026 के चुनावों से पहले जनता के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण 24 परगना में दो करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद, युवक गिरफ्तार
    Next Article अबुआ राज सम्पूर्ण विकास
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version