Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से किया सरकार बनाने का दावा, शपथ ग्रहण गुरुवार को
    देश

    देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से किया सरकार बनाने का दावा, शपथ ग्रहण गुरुवार को

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने का दावा किया है। इसके बाद राज्यपाल ने गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे नई सरकार की शपथ विधि को मंजूरी दे दी। इस मौके पर शिवसेना शिंदे समूह के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार समूह के अध्यक्ष अजीत पवार , केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे।

    भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार को विधानभवन में आयोजित की गई थी। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद राकांपा एपी के अध्यक्ष अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने वर्षा शासकीय आवास पर गए। इन तीनों नेताओं के बीच भावी सरकार के गठन को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद आज देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के साथ राजभवन गए और राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

    देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि आज वे शिवसेना शिंदे समूह के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे, राकांपा एपी के अध्यक्ष अजीत पवार के साथ राज्यपाल से मिले और उन्हें एनडीए के सहयोगी दलों की ओर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने पत्र देखने के बाद हमें सरकार गठन की मंजूरी दी है। इसलिए गुरुवार शाम को हमारी सरकार का शपथ विधि होगी। हम तीनों साथ बैठकर मंत्रियों के नाम तय करने वाले हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारी सरकार के समक्ष चुनौतियां बहुत हैं। हमने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे जनता से किए हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

    राकांपा एपी के अध्यक्ष अजीत पवार ने कहा कि उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनाने का समर्थन दिया है, इसलिए काम-काज में कोई दिक्कत नहीं आएगी। शिवसेना शिंदे समूह के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमने देवेंद्र फडणवीस को सरकार बनाने का समर्थन दिया है। इससे पहले हम सभी साथ मिलकर जनता के हित में काम कर रहे थे। शिंदे ने कहा कि पद महत्वपूर्ण नहीं है, हमें जनता के विकास कार्यों को प्रमुखता देनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में राज्य में कई स्थानों पर प्रदर्शन, इंदौर में संघ की रैली में जुटे लाखों लोग
    Next Article राज्य सभा में गूंजा जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन का मुद्दा
    shivam kumar

      Related Posts

      श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह

      July 6, 2026

      पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान

      July 6, 2026

      पटना समेत राज्य के 23 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      • श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह
      • पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को मतदान
      • नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version