Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली कूच कर रहे सैकड़ाें किसान परी चौक से गिरफ्तार, पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक
    देश

    दिल्ली कूच कर रहे सैकड़ाें किसान परी चौक से गिरफ्तार, पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा। अपनी मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली कूच करने के लिए आज बड़ी संख्या में महिलाएं व किसान परी चौक पर पहुंचे लेकिन वहां पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। किसानों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    आज सुबह से ही संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सोशल मीडिया पर आंदोलन जारी रखने का आह्वान कर रहे हैं। वे लोग जीरो प्वाइंट पर पहुंचकर दिल्ली कूच करने का आह्वान कर रहे थे। इसके चलते यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहां पर किसी को जाने नहीं दिया गया। दोपहर को किसान नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में महिलाओं के साथ किसान नारेबाजी करते हुए परी चौक पर पहुंचे। एडीपीसी अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहले से ही परी चौक पर तैनात थे। पुलिस, पीएसी और आरपीएफ के जवानों ने किसानों और महिलाओं को घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आंदोलनरत किसानों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करने के बजाए उनके आंदोलन को दबाने का काम कर रही है। किसान आंदोलन को कुचलने का काम किया जा रहा है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

    इस दौरान पुलिस ने महिला सिपाहियों की मदद से महिला समेत 100 से अधिक किसानों को हिरासत में लेकर जेल पहुंचाया गया। हालांकि जेल पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला किसानों को छोड़ दिया, लेकिन उनके साथ आए 42 पुरुष किसानों को जेल में दाखिल किया गया है। जहां सभी किसानों को सामान्य बैरक में रखा गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना रहा कि बिना अनुमति के धरना करने के लिए जीरो प्वाइंट से दलित प्रेरणा स्थल नोएडा की ओर निकले किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

    गाैरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर में भूमि अधिग्रहण समेत कई मुद्दों को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड, बढ़ा हुआ 64.7 प्रतिशत मुआवजे और नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीएमएफ घोटाले मामले में इडी ने रानू साहू और माया वारियर के करीबी ठेकेदार मनोज द्विवेदी को किया गिरफ्तार 
    Next Article विधायक कल्पना सोरेन को बधाई देने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोग
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version