Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वित्‍त मंत्री ने किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ की बजट पूर्व दूसरी बैठक
    बिजनेस

    वित्‍त मंत्री ने किसान संघों और कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ की बजट पूर्व दूसरी बैठक

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को नई दिल्‍ली में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ दूसरी बजट पूर्व परामर्श बैठक की। निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में ये बैठक केंद्रीय बजट 2025-26 की तैयारियों के तहत हुई।

    वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट में यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के संबंध में विभिन्न किसान संघों और प्रमुख कृषि अर्थशास्त्रियों के साथ दूसरे बजट पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की। परामर्श बैठक के दौरान केंद्रीय वित्‍त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग और निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    मंत्रालय के मुताबिक इस बैठक में कृषि क्षेत्र में प्रमुख चुनौतियों और अवसरों को समझने पर ध्यान केंद्रित किया गया। कृषक समुदाय के प्रतिनिधियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों के कल्याण में सुधार के उद्देश्य से नीतिगत बदलावों, बजटीय सहायता और सुधारों पर अपने सुझाव साझा दिए। कृषि अर्थशास्त्री टिकाऊ कृषि पद्धतियों, उत्पादकता वृद्धि और बाजार सुधारों पर भी वित्‍त मंत्री का ध्‍यान आकृष्ट किया।

    बजट पूर्व परामर्श की यह बैठक वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित बैठकों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य एक व्यापक और समावेशी बजट के लिए विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों से इनपुट एकत्र करना है। इससे एक दिन पहले केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी केंद्रीय बजट के लिए प्रमुख अर्थशास्त्रियों के इनपुट और सुझाव एकत्र करने के लिए पहली बजट-पूर्व बैठक की अध्यक्षता की थी।

    उल्‍लेखनीय है कि आगामी वित्त वर्ष 2025-26 का केंदीय बजट एक फरवरी, 2025 को संसद में पेश होने की संभावना है। यह निर्मला सीतारमण का लगातार आठवां बजट और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा। बजट से भारत को 2047 तक विकसित राष्‍ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक नीतिगत दिशा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने गोरखपुर सड़क हादसे का लिया संज्ञान,घायलों के इलाज के दिये निर्देश
    Next Article अच्छे संस्कार के बिना सहकार संभव नहीं : गुलाब चंद कटारिया
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

      November 1, 2025

      कमर्शियल गैस सिलेंडर की घटी कीमत, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

      November 1, 2025

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Bihar Chunav 2025 Voting Live: सीएम नीतीश कुमार ने किया मतदान, बिहार में सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत वोटिंग
      • लालू परिवार की पूरी जिंदगी जेल और बेल में गुजरेगी: जेपी नड्डा
      • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला महासंग्राम: 121 सीटों के लिए कल मतदान, दांव पर कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा
      • बिहार के विकास के लिए इच्छाशक्ति होनी चाहिए, जो राजग में है: योगी आदित्यनाथ
      • बिहार में नहीं चलेगा बाहर का खेल, जनता बदलाव के मूड में – तेजस्वी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version