Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»डीएम ने अभियान का किया शुभारंभ , 2.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की दवा 
    राज्य

    डीएम ने अभियान का किया शुभारंभ , 2.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियों की दवा 

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 8, 2024Updated:December 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जालौन। रविवार को पल्स पोलियो दिवस के मौके पर जनपद में 2 लाख 12 हजार 747 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने जिला महिला अस्पताल में पल्स पोलियो बूथ दिवस का शुभारंभ पोलियो की ड्राप पिलाकर किया।

    जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगता से बच्चों को बचाने के लिए पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है। पोलियो की बीमारी जन्म के समय और जन्म के बाद भी हो सकती है, इसलिए दवा पिलाने में लापरवाही न बरते। जो भी टीमें दवा पिलाने आए, उनका सहयोग करते हुए दवा पिलाने का काम करें।

    जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के जिले में 1188 बूथ बनाए गए है। जिन पर रविवार से 0 से पांच साल तक के 212747 बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। आज दवा पीने जो बच्चे छूट जाएंगे। उन्हें दवा पिलाने के लिए नौ दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक 590 टीमें 331802 घरों में घर घर जाकर दवा पिलाने का काम करेगी। घर घर जाने वाली टीमों के पर्यवेक्षण के लिए 190 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है।

    उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को घर घर भ्रमण के बाद गांव के बाहर या बीमार बच्चे जो दवा पीने से छूट गए है, उन्हें दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा यात्रा करने वाले बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 41 ट्रांजिंट टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान की रोजाना शाम को समीक्षा बैठक होगी।

    अभियान के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद भूषण, डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधा, डॉ. अविनेश कुमार, डॉ. एसके पाल, अपर शोध अधिकारी आरपी विश्वकर्मा, अंकिता त्रिपाठी, डब्लूएचओ की एमएसओ डॉ. शालिनी सिंह, यूएनडीपी के अजय महलेले, यूनीसेफ के अमर सिंह, सुशील मौर्या, संदीप गहोई, मुकेश शुक्ला आदि लोग प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबच्चे को पोलियो ड्राॅप पिलाकर डीडीसी ने शुरू किया पल्स पोलियो अभियान
    Next Article शीतकाल में चारधाम यात्रा की नई पहल, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ  
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version