Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला : बेटी के सामने मां को उठाकर ले गये हत्यारे और टांगी से काटकर कर दी हत्या
    झारखंड

    गुमला : बेटी के सामने मां को उठाकर ले गये हत्यारे और टांगी से काटकर कर दी हत्या

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     !!प्रतिनिधि, गुमला!!
    गुमला सदर थाना के सकरपुर गम्हरिया गांव की ग्लोरिया मिंज (50 वर्ष) की बुधवार की रात को टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी. वह मेहमानी से घर लौट रही थी. साथ में बेटी रोशनी भी थी. बेटी के सामने ही हत्यारे ग्लोरिया को उठाकर ले गये और नदी के किनारे हत्या कर दी. परिजनों के अनुसार डायन बिसाही का आरोप लगाकर मारा गया है. मृतका के पति पात्रिक मिंज ने बताया कि गांव के ही जगदीश कुजूर, बिरी उरांव व संजीव मिंज ने उसकी पत्नी ग्लोरिया की हत्या की है. पहले गोली मारी गयी. इसके बाद गर्दन को टांगी से काटा गया है. गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
    इस प्रकार घटना घटी है
    जैसा की परिजनों ने बताया. बुधवार को गांव के ही कुलदीप कुजूर के बेटे की मंगनी थी. ग्लोरिया अपनी बेटी रोशनी के साथ मंगनी कार्यक्रम में शामिल हुई थी. खाना पीना होने के बाद रात साढ़े आठ बजे ग्लोरिया अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थी. तभी रास्ते में जगदीश, बिरी व संजीव मिल गये. वे लोग ग्लोरिया को पकड़ लिया. इसपर बेटी रोशनी ने विरोध करते हुए तीनों लोगों से अपनी मां को छुड़ायी. तभी तीनों लोगों ने रोशनी से यह कहकर ग्लोरिया को अपने साथ ले गये कि तुम्हारी मां को पांच मिनट में घर भेज देंगे. तुम घर जाओ. रोशनी घर चली गयी. लेकिन ग्लोरिया घर नहीं लौटी. गुरुवार की सुबह को पति पात्रिक मिंज अपनी पत्नी को खोजने बिरी उरांव के घर गया. बिरी ने कहा कि वह एक जगह है आ जायेगी. थोड़ी देर के बाद बिरी गांव से भाग गया. तभी नदी के किनारे शौच करने गये बच्चों ने बताया कि ग्लोरिया की हत्या हो गयी है. परिजन पहुंचे तो देखा कि ग्लोरिया का शव नदी में पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और पुलिस ने शव को बरामद किया.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविकास मेला : मंत्री ने कहा- मोमेंटम झारखंड से राज्य की छवि बदली
    Next Article ‘पत्थलगड़ी’ को गैरकानूनी ठहराए जाने पर जेवीएम का विरोध
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

    August 13, 2025

    दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

    August 13, 2025

    झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

    August 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
    • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
    • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
    • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
    • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version