Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या, आरोप भाजपा पर
    राज्य

    नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या, आरोप भाजपा पर

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्व मेदिनीपुर। सहकारी समिति के चुनाव के बाद नंदीग्राम में राजनीतिक माहौल गर्म है। इस बीच एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का आरोप सामने आया है।

    आरोप है कि रविवार की रात सशस्त्र अपराधियों के एक दल ने नंदीग्राम ब्लॉक नंबर एक के जलपाई गांव नंबर सात में बिष्णुपद मंडल नाम के तृणमूल कार्यकर्ता के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पर भुजाली से हमला किया गया। तृणमूल कार्यकर्ता गुरुपद मंडल के बड़े भाई की भी जमकर पिटाई की गयी। उन्हें नंदीग्राम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तृणमूल ने हत्याकांड के लिये भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है जबकि भाजपा ने आरोपों को गलत करार दिया है।

    उल्लेखनीय है कि रविवार को तमलुक सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक का मतदान था। नंदीग्राम के ब्लॉक नंबर एक में कंचननगर हाई स्कूल मतदान केंद्र पर बम विस्फोट हुआ था। इसके बाद भाजपा और तृणमूल में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया था। इस सहकारी बैंक के हल्दिया, सुताहाटा, महिषादल, मयना, तमलुक, चांदीपुर सहित कुल बारह शाखाओं के 69 सीटों में मतदान हुआ। इनमें से 56 सीटें जीतकर तृणमूल कांग्रेस ने बोर्ड बनाने की ताकत हासिल कर ली है। अकेले नंदीग्राम ब्लॉक नंबर एक और दो में भाजपा ने 13 सीटें जीतीं हैं। इसके बाद ही नंदीग्राम ब्लॉक नंबर 1 के जलपाई गांव नंबर 7 के बिष्णुपद मंडल के घर पर हमला हुआ।

    इस हत्याकांड का विरोध करते हुए सोमवार सुबह तृणमूल ने मार्च निकाला। तृणमूल ने नंदीग्राम के गढ़चक्रबेरिया, सोनाचुरा, हजराकाटा और अन्य स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध कर दीं। इस संबंध में नंदीग्राम ब्लॉक नंबर एक तृणमूल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शेख अल राजी ने कहा, ”छोटी सहकारी बैंक शाखा को जीतकर अपनी शक्ति का दिखावा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम में विभिन्न स्थानों पर दंगे शुरू कर दिए हैं। हमारे कार्यकर्ता बिष्णुपद मंडल की प्रशांत मंडल, मानस सेन, दिव्येंदु दास, राजकुमार मंडल समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। मैंने इन हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।” हालांकि, भाजपा के तमलुक सांगठनिक जिले के महासचिव मेघनाद पाल ने कहा, ‘इस घटना में हमारा कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं है। यह उनका पारिवारिक विवाद हो सकता है। मुझे लगता है कि उसी कारण उसकी हत्या कर दी गई।” नंदीग्राम थाने के आईसी ने कहा, ”स्थिति से निपटने के लिए नंदीग्राम में हर जगह पुलिस की गश्त चल रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता एयरपोर्ट के 100 साल: दिसंबर मध्य में शुरू होंगी भव्य जश्न की तैयारियां
    Next Article एसएसकेएम अस्पताल में कैंसर केयर हब का तेजी से हो रहा है निर्माण
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025’ का किया शुभारंभ

      July 4, 2025

      कालेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज

      July 4, 2025

      भारी रोष में तृणमूल छोड़कर 50 परिवार माकपा में शामिल

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’
      • हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन
      • रिलीज हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का धमाकेदार प्रोमो, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी
      • सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक
      • दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version