Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहारः जन्मदिन के जश्न में तेजस्वी, तेजप्रताप ने की महाआरती
    बिहार

    बिहारः जन्मदिन के जश्न में तेजस्वी, तेजप्रताप ने की महाआरती

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 9, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव गुरुवार को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच जन्मदिन का केक काटा। वहीं उनके बड़े भाई और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटन देवी मंदिर पहुंचकर महाआरती की और तेजस्वी के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा।

    तेजस्वी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें कार्यकर्ताओं की ओर से 12 बजे रात से ही बधाइयां मिलने लगी थीं। सुबह से ही कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने लगे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

    तेजस्वी ने अपने आवास पर मध्यरात्रि में ही केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके की तस्वीर तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर भी साझा की है। तेजस्वी ने इस मौके पर अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

    तेजप्रताप ने ट्वीट कर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “देश के सबसे युवा उपमुख्यमंत्री रह चुके और युवाओं के दिल में बसने वाले एवं तथाकथित गंदी राजनीति करने वालों को धूल चटाने वाले मेरे छोटे भाई तेजस्वी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी लम्बी उम्र की कामना करते हैं।”

    इसके बाद सुबह तेजप्रताप ने पटना के छोटी पटनदेवी मंदिर में 28 दीपों की महाआरती और विशेष पूजा अर्चना की।

    इस मौके पर उन्होंने तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा, “उनके भाई में अत्यधिक प्रतिभा और क्षमता है और हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वे तेजस्वी की क्षमता को और बढ़ाएं, जिससे वे बिहार के लोगों की सेवा कर सकें।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजदयू प्रवक्ता की लालू को सलाह, दिन में ना देखें सरकार बनाने के स्वप्न
    Next Article बुमराह की ताक़त ही उनकी कमज़ोरी तो नहीं?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

    June 12, 2025

    धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

    June 11, 2025

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

    June 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
    • सड़क हादसे में दो की मौत
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
    • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
    • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version