Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 11 दिसंबरः हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 11 दिसंबरः हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमर रचनाकार कवि प्रदीप ने 11 दिसंबर 1998 को दुनिया को अलविदा कह दिया। नाम से शायद कवि प्रदीप की पूरी पहचान भले न मालूम पड़ती हो लेकिन हरेक भारतीय ने उनके गीतों को कभी न कभी जरूर सुना और पसंद किया होगा- आओ बच्चो तुम्हें दिखाएं झाँकी हिंदुस्तान की। या फिर 1962 के चीनी आक्रमण के परिप्रेक्ष्य में लिखा और सुर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया गैर फिल्मी गीत भला किसने नहीं सुना होगा- ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा। देशभक्ति गीतों के लिए मानक बने कवि प्रदीप के लोकप्रिय गीत थे- हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के या दूर हटो ऐ दुनिया वालों हिन्दुस्तान हमारा है। देशभक्ति गीतों के साथ कवि प्रदीप ने प्रेम-विरह और जीवन के हर रूप-रंग को गीतों में पिरोया, जिसे आज भी पसंद किया जाता है-चल अकेला चल अकेला चल अकेला, तेरा मेल पीछे छूटा राही चल अकेला या देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान। 6 फरवरी 1915 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में जन्मे कवि प्रदीप का मूल नाम था-रामचंद्र नारायणजी द्विवेदी। स्कूली पढ़ाई मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुई और बाद में इलाहाबाद से उन्होंने इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इलाहाबाद रहते लेखन के प्रति उनका रुझान हुआ और यहीं हिंदी के जाने-माने साहित्यकारों के साथ सोहबत मिली। आगे चलकर निराला जी ने उनकी साहित्यिक प्रतिभा पर मुहर लगाते हुए लखनऊ की पत्रिका ‘माधुरी’ के फ़रवरी, 1938 के अंक में लेख लिखा- “आज जितने कवियों का प्रकाश हिन्दी जगत् में फैला हुआ है, उनमें ‘प्रदीप’ का अत्यंत उज्ज्वल और स्निग्ध है। हिन्दी के हृदय से प्रदीप की दीपक रागिनी कोयल और पपीहे के स्वर को भी परास्त कर चुकी है। इधर 3-4 साल से अनेक कवि सम्मेलन प्रदीप की रचना और रागिनी से उद्भासित हो चुके हैं।”

     

    अन्य अहम घटनाएंः

    2014- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंजूरी दी। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में इसका प्रस्ताव रखा था।

    2007- उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

    2003- मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

    2002- स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के जहाज को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।

    1998- 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

    1997- ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।

    1994- रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमले का आदेश देकर उनके इलाके में सेना भेज दी।

    1983- जनरल एच.एम.इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

    1964- संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की स्थापना हुई।

    1960- बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में भी 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।

    1946- डॉ.राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

    यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।

    1941- जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

    1937- यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।

    1858- बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।

    1845- प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू।

    1687- ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत) में नगर निगम बनाया।

     

    जन्म

    1980- अनिल कुमार मान- भारत के प्रसिद्ध पहलवान हैं।

    1969- ज्योतिर्मयी सिकदर- भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक हैं।

    1969- विश्वनाथन आनंद- भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी।

    1942- आनंद शंकर- भारतीय गीतकार और संगीतकार थे।

    1935- प्रणव मुखर्जी- भारत के पूर्व राष्ट्रपति।

    1934- सलीम दुर्रानी- भारत के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक जो अफ़ग़ान मूल के थे।

    1931- ओशो रजनीश- आध्यात्मिक गुरु।

    1922- दिलीप कुमार- हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।

    1892- अयोध्यानाथ खोसला- भारतीय राजनीतिज्ञ के साथ-साथ इंजीनियर भी थे।

    1882- सुब्रह्मण्यम भारती- महान तमिल कवि।

     

    निधन

    2017- सुनीता जैन- हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार थीं।

    2012- रवि शंकर- भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक।

    2004- एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी- कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री।

    1998- कवि प्रदीप- प्रसिद्ध कवि और गीतकार।

    1988- नागेन्द्र सिंह- भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

    1983- बिनायक आचार्य- ओडिशा के 9वें मुख्यमंत्री रहे थे।

    1967- मेहरचंद महाजन- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे।

    1949- कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य- प्रसिद्ध दार्शनिक,जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।

    1938- जगत नारायण मुल्ला- अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।

     

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

    हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

    यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे
    Next Article यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष संसद की कार्यवाही चलने नहीं दे रहाः संबित पत्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
      • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
      • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version