Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे
    देश

    कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, क्योंकि न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। श्रीनगर और कई अन्य स्थानों पर आसमान साफ रहने के कारण इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 से 5.7 डिग्री कम रहा। श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस था।

    अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी और रात का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहा। घाटी के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड के कारण जलापूर्ति पाइप जम गए। शीत लहर ने पूरे कश्मीर में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित अधिकांश इलाकों में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इसी बीच सोनमर्ग में शून्य से नीचे 9.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। इसके अलावा प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र के फतेहपुर में नूरी मस्जिद के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
    Next Article इतिहास के पन्नों में 11 दिसंबरः हम लाये हैं तूफ़ान से किश्ती निकाल के, इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version