Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री
    Top Story

    राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 10, 2024Updated:December 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रविंद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने सबसे पहले रविंद्र नाथ महतो को फिर से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि इस चुनाव के दौरान राज्य की जनता ने जो निर्णय सुनाया है, उस निर्णय का सम्मान करें। साथ ही कहा कि महान विभूतियों के सपने को सकार करने में भूमिका निभानी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। यह देश के महान विभूतियों के समर्पण और त्याग का परिणाम है। अलग-अलग रंग, बोली, सभ्यता-संस्कृति एक साथ मिलकर एक समूह में रहकर अपनी हर समस्या का समाधान करते हैं। आज उन महान विभूतियों के विचारों को देश आजाद होने से अब तक सम्मान करते आये हैं। उनके विचारों को अपने कंधों पर लेकर निरंतर इस लोकतंत्र को और मजबूत करने में लगे हैं।

    मुख्यमंत्री ने रविंद्र नाथ महतो को बधाई देते हुए कहा कि आपकी अध्यक्षता में पंचम विधानसभा सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आपने बहुत ही सहनशीलता और संवेदनशीलता के साथ सदन को चलाया। सदन में पक्ष-विपक्ष होते हैं। दोनों की बीच आपने संतुलन और गरिमा को बनाये रखा। निश्चित रूप से आपने सदन की गरिमा को और मजबूत रखने में अहम भूमिका अदा की है। इसके लिए उन्होंने स्पीकर के प्रति अभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सबने सर्वसम्मति से आपको षष्टम विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना है। उम्मीद और भरोसा है कि षष्टम विधानसभा भी पूर्व सत्रों की तरह हम सब मिलकर इस राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए इस मंदिर में एकत्रित होंगे और हम सब मिलकर इस राज्य के बेहतरी के लिए मिलकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी सदस्यों को थोड़ा अधिक अवसर दें: बाबूलाल मरांडी
    Next Article जयराम ने पहले दिन ही दिखा दी राजनीति उनके लिए पेशा नहीं मिशन है
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

      October 14, 2025

      झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

      October 14, 2025

      चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version