Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»इडी ने दो जिलों में चलाया तलाशी अभियान
    राज्य

    इडी ने दो जिलों में चलाया तलाशी अभियान

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मंगलवार को राज्य के दो जिलों में तलाशी अभियान चलाया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह दक्षिण 24 परगना के भांगड़ ब्लॉक एक और पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान शहर में छापेमारी की।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, इडी के छह अधिकारियों की टीम ने सुबह करीब 10 बजे भांगड़ के चक बराली इलाके में एक साइबर कैफे पर छापा मारा। वहां केंद्रीय बल भी मौजूद रहे। कैफे को बाहर से केंद्रीय बलों ने घेर लिया और इडी के अधिकारी अंदर घुसे और तलाशी लेने लगे। हालांकि, इडी के इस सर्च ऑपरेशन की सही वजह पता नहीं चल पाई है।

    उल्लेखनीय है कि साइबर कैफे का मालिक जलील मोल्ला नाम का व्यक्ति है। खबर है कि इडी के कुछ अधिकारी उनके घर भी गये। वहां भी केंद्रीय बलों की मौजूदगी में जांच चल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलील का बालीगाड़ा इलाके में साइबर कैफे है। उन्होंने इसे कई साल पहले शुरू किया था। उस साइबर कैफे को चलाने के अलावा उन्होंने कोलकाता के कैखाली इलाके में एक और साइबर कैफे भी शुरू किया।

    दूसरी ओर, पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान शहर के लश्करदिघी इलाके में एक दर्जी के घर पर इडी ने छापेमारी की। इडी के पांच अधिकारियों का एक समूह केंद्रीय बलों के साथ हसन अली के घर पहुंचा। स्थानीय लोगों का दावा है कि हसन दर्जी की दुकान चलाता है। यहां तक कि वह इलाके के अन्य लोगों की तरह सामान्य जीवन भी जीता है।

    सूत्रों के मुताबिक हसन अली पिछले दिनों विदेश गया था। वह कुछ महीनों तक वहां था। फिर वह बर्दवान स्थित घर लौट आया। तब से वह दर्जी का काम कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वह विदेश में अवैध सामान लाने-ले जाने का काम करता था। यहां तक कि हसन अली के बेटे के नाम पर बने बैंक खाते में भी बड़ी रकम जमा की गई है।

    उस सूत्र के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह से हसन अली के घर की तलाशी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इडी का यह ऑपरेशन पैसा कहां से आया, हसन अली ने विदेश में क्या किया जैसे कई सवालों के जवाब पाने के लिए है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलग्जरी बस से 1829.88 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
    Next Article घुसपैठ को लेकर शुभेंदु ने मुख्यमंत्री ममता पर किया कटाक्ष
    shivam kumar

      Related Posts

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025

      विमान दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अर्थी को कंधा देते बिलख पड़े

      June 18, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version