Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बड़े बांग्लादेश का सपना, पश्चिम बंगाल में ‘हिजबुत तहरीर’ के आतंकियों की सक्रियता ने बढ़ाई चिंता
    देश

    बड़े बांग्लादेश का सपना, पश्चिम बंगाल में ‘हिजबुत तहरीर’ के आतंकियों की सक्रियता ने बढ़ाई चिंता

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आतंकी संगठन ‘हिजबुत तहरीर’ की गतिविधियों ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले मई महीने में इस संगठन के दो सदस्य बांग्लादेश से भारत आए और राज्य में अपना नेटवर्क तैयार करने के लिए गतिविधियां शुरू कीं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्लीपर सेल बनाने की भी कोशिश की।

    खुफिया सूत्रों के अनुसार, ये दोनों आतंकी पासपोर्ट के जरिए भारत में दाखिल हुए और खुद को छात्र बताकर अपनी साजिश को अंजाम देने का प्रयास किया। इनकी पहचान अमीर सब्बीर और रिजवान मारूफ के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के राजशाही जिले के निवासी हैं। 23 मई को मालदा के मोहदिपुर सीमा से भारत में प्रवेश करने के बाद ये दोनों मालदा के बैष्णवनगर इलाके के एक युवक के संपर्क में आए।खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि टूरिस्ट वीजा पर आए इन दोनों ने बैष्णवनगर में उस युवक के घर में ठहरकर आसपास के इलाकों में बैठकें कीं।

    मालदा से आगे बढ़कर ये दोनों मुर्शिदाबाद के धुलियान इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने गांव के युवाओं से मुलाकात की। इन मुलाकातों के दौरान उन्होंने धार्मिक चर्चा शुरू की और धीरे-धीरे ‘बड़े बांग्लादेश’ की विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश की।खुफिया एजेंसियों के अनुसार, बैष्णवनगर का युवक पहले ‘सिमी’ संगठन से जुड़ा हुआ था। उसका परिवार भी इन गतिविधियों में शामिल हो सकता है। अमीर सब्बीर को ‘हिजबुत तहरीर’ का नेता और संगठक माना जा रहा है। वहीं, रिजवान मारूफ राजशाही विश्वविद्यालय का छात्र है और संगठन का सक्रिय सदस्य है।रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ‘हिजबुत तहरीर’ भारत में इंजीनियरिंग और शिक्षित युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा है।

    इसके पहले, इस संगठन के सदस्य भोपाल सहित अन्य जगहों से गिरफ्तार किए जा चुके हैं।खुफिया एजेंसियों ने राज्य में और भी आतंकी घुसपैठ की आशंका जताई है और उनकी तलाश जारी है। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इनकी भारत में और किन-किन आतंकियों से संपर्क है। राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह गंभीर चुनौती है कि सीमावर्ती इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ और नेटवर्क तैयार करने की कोशिशों पर कैसे लगाम लगाई जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोपाल में आज 5000 से अधिक पुरोहित करेंगे “कर्म योग” का सस्वर पाठ, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
    Next Article सत्ता परिवर्तन के दौर से गुजर रहे सीरिया से भारत ने निकाले अपने 75 नागरिक
    shivam kumar

      Related Posts

      लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित

      July 20, 2026

      सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना गलत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

      July 19, 2026

      मप्र के पन्ना में ‘चिता आंदोलन’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 आंदोलनकारी हिरासत में

      July 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित
      • सहकारिता बैंक ऋण घोटाला: कारोबारी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से मिली जमानत
      • खूंटी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए सात छात्र, दो की हालत नाजुक
      • तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी, चार युवक घायल
      • सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना गलत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version