रांची। झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो को झामुमो का मुख्य सचेतक बनाया गया है। सदन में इसकी घोषणा की गयी। वहीं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जिला खनिज फाउंडेशन के वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखा। भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि क्राइम काफी तेजी से फैल रहा है।
झारखंड की बेटी, बहू और व्यापारी कैसे सुरक्षित रहें, इस पर कोई बोल नहीं रहा। भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि पलामू में 45 से 50 रुपये बोरा बालू मिल रहा है। बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। आजसू विधायक निर्मल महतो ने मांडू को अनुमंडल बनाने और ढाढ़ी प्रखंड को रामगढ़ में शामिल करने की मांग की।