Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»गुजराती मुसलमानों ने बढ़ा दी कांग्रेस की टेंसन!
    राजनीति

    गुजराती मुसलमानों ने बढ़ा दी कांग्रेस की टेंसन!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 15, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सूरत: गुजरात में दिसंबर के महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत पक्की करने के लिए मुख्य पार्टी बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता जमकर प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। एक ओर बेजीपी के पास 22 साल पुरानी सत्ता को बचाने की चुनौती है, तो इधर कांग्रेस सत्ता वापसी करने को पूरी तरह से तैयार दिख रही है।

    हालांकि कांग्रेस के लिए यह राह इतनी भी आसान नहीं होगी, जिसका अब असर भी दिखने लगा है। दरअसल गुजरात के सूरत शहर में कांग्रेस के ही हार्डकोर मुस्लिम वोटरों ने अब कांग्रेस की मुश्किल बड़ा दी है,अब तक मुस्लिम वोटरों को अपना समझने वाली कांग्रेस के लिए ये झटका पूर्व सूरत में मुस्लिम बहुल क्षेत्र और लिंबायत विधानसभा क्षेत्र में लगा है।

    यहां कादर शा की नाल, नानपुरा व लिंबायत में मुस्लिमों ने पोस्टर लगाकर घोषणा किया है,कि इस बार के चुनाव में अगर कांग्रेस मुस्लिम उम्मीदवार को नहीं उतारती है,तो उनकी पार्टी को मुसलमानों का वोट भी नहीं मिलेगा। इस पोस्टर के जरिये मुस्लिम बहुल क्षेत्रों ने कांग्रेस पर मुस्लिम उम्मीदवार घोषित करने का दबाव बनाया है।खबरों के अनुसार प्रदेश में भरत सिंह सोलंकी को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के मुस्लिम सपोर्टरों में काफी नाराजगी देखने को मिली है। इस नाराजगी को लेकर पूर्व सूरत में विरोध भी हो चुका है। मुस्लिमों को लग रह है कि शायद इस बार सूरत से किसी मुस्लिम कांग्रेसी नेता को उम्मीदवार न बनाया जाए। यही वजह है कि कांग्रेस के मुस्लिम सपोर्टरों ने पोस्टर लगा कर कांग्रेस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।तो वहीं लोगों का कहना है कि यह सब कांग्रेस की आपसी रंजिश का नतीजा है। दूसरे गुट ने जानबूझकर यह बैनर पोस्टर लगवाएं हैं ताकि अपने चहेतों को उम्मीदवार बनाया जा सकें। गुजरात में कांग्रेस के सचिव फिरोज मलिक के अनुसार इस बारे में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें युवाओं की डिमांड थी कि जहां पर अल्पसंख्यक वोटर्स ज्यादा हैं, वहां से मुस्लिम नेता को टिकट दिया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा सीईसी में होगा गुजरात चुनाव के उम्मीदवारों का फैसला
    Next Article तेज हुई केजरीवाल और उपराज्यपाल की लड़ाई- अबकी बार फिनलैंड बना कारण…
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

    June 11, 2025

    लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

    June 11, 2025

    राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
    • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
    • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
    • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
    • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version