Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»समुद्री संबंधों को मजबूत करने के लिए नौसेना प्रमुख इंडोनेशिया की यात्रा पर रवाना
    देश

    समुद्री संबंधों को मजबूत करने के लिए नौसेना प्रमुख इंडोनेशिया की यात्रा पर रवाना

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है यह यात्रा
    नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इंडोनेशिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार को रवाना हुए हैं। उनकी यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। एडमिरल त्रिपाठी की 15-18 दिसंबर तक इंडोनेशियाई यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को रेखांकित करती है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण के अनुरूप है।

    कैप्टन विवेक मधवाल के मुताबिक इस यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सजाफ्री सजामसोएद्दीन (सेवानिवृत्त), इंडोनेशियाई सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अगुस सुबियांटो और इंडोनेशियाई नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल मुहम्मद अली सहित इंडोनेशियाई सरकार और रक्षा अधिकारियों के शीर्ष स्तर के साथ द्विपक्षीय चर्चा में शामिल होंगे। चर्चाओं में रक्षा सहयोग के क्षेत्रों, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल और दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों की खोज के व्यापक दायरे को शामिल किए जाने की उम्मीद है।​

    उन्होंने बताया कि दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा समुद्री सहयोग में संयुक्त अभ्यास, बंदरगाहों का दौरा और क्षमता निर्माण के उद्देश्य से प्रशिक्षण पहल सहित कई गतिविधियां शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर 10 दिसंबर से 43वीं भारत और इंडोनेशिया की समन्वित गश्त चल रही है, जो 18 दिसंबर तक चलेगी। एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की इंडोनेशिया में भागीदारी से दोनों नौसेनाओं के बीच मित्रता और सहयोग के बंधन और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअटल पेंशन योजना के ग्राहकों की संख्या बढ़कर हुई 7.15 करोड़
    Next Article सीएम हेमंत ने बरहेट में किया योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, कहा- राज्य में हो रहे महिला सशक्तिकरण को देश देख रहा
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत की कूटनीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति

      August 19, 2025

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत की कूटनीति विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप होनी चाहिए : राष्ट्रपति
      • वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार रवाना हुआ झारखंड कांग्रेस के नेताओं का दल
      • झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के संयुक्त निदेशक
      • साहिबगंज के बंगाली टोला में ईडी की छापेमारी
      • कोयला तस्करों पर सीसीएल की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा गया तीन हाईवा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version