Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 16 दिसंबरः निर्भया कांड की वो खौफनाक रात
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 16 दिसंबरः निर्भया कांड की वो खौफनाक रात

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली की सड़क पर दरिंदों ने ऐसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद पूरे देश ने एक सुर से इन वहशियों को सरेआम फांसी दिये जाने की मांग की।

    16 दिसंबर, 2012 की रात दिल्ली में 6 हैवानों ने चलती बस में पैरामेडिकल छात्रा से दरिंदगी की। उसे बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए 29 दिसंबर को सिंगापुर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के 9 महीने बाद सितंबर 2013 में निचली अदालत ने 5 दोषियों राम सिंह, पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को फांसी की सजा सुनाई। ट्रायल के दौरान मुख्य आरोपित राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक आरोपित के नाबालिग होने के कारण 3 साल में सुधार गृह से छूट गया। बाकी बचे 4 आरोपित पवन, अक्षय, विनय और मुकेश को 20 मार्च 2020 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई।

    अन्य अहम घटनाएंः

    2009- जेम्स कैमरन ने विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘अवतार’ का निर्माण किया, दुनियाभर में इस फिल्म ने 2.7 अरब डॉलर की कमाई की।

    2008- सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केंद्र सरकार ने मंज़ूर किया।

    2006- नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया था।

    1999- गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल हुई थी।

    1993- नई दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन शुरू हुआ था।

    1985- कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया।

    1971- भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद पाकिस्तान से अलग होकर बंगलादेश स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

    1951- हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गई थी।

    1960- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की मौत।

    1945- दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर ली।

    1938- जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की थी।

    1929- कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई शुरू हुई थी।

    1927- आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी।

    1920- चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप आने से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत।

    1889- ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी थी।

    1824- ग्रेट नॉर्थ हॉलैंड नहर खोली गई थी।

    1733- अमेरिका में ब्रिटिशर्स के विरुद्ध संग्राम शुरू हुआ, जिसे बोस्टन टी-पार्टी कहा जाता है।

    1631- इटली के विसुवियस पर्वत का ज्वालामुखी फटने से चार हजार से अधिक लोग मारे गए।

    जन्म

    1937- भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह।

    निधन

    2002- प्रसिद्ध कव्वाल शकीला बानो।

    1971- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल।

    1515- पुर्तगाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा प्रेसिडेंट कलर अवार्ड
    Next Article उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ग्वालियर में किया देश के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version