Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करने के पैटर्न का खुलासा
    राज्य

    बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करने के पैटर्न का खुलासा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बड़े नेटवर्क की जड़े खंगाल रही बंगाल पुलिस
    कोलकाता। भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनाव भरे माहौल में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों के भारत में प्रवेश करने की आशंका बनी हुई है। इसमें हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने वाले तत्व भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल पुलिस बड़े पैमाने पर ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है।

    पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य में सक्रिय गिरोह, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी भारतीय पासपोर्ट और दस्तावेज तैयार करते हैं, उनका एक समान तरीका और पैटर्न सामने आया है। राज्य पुलिस की जांच में यह तथ्य उजागर हुआ है। इन गिरोहों का पहला मुख्य आधार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटे गांव होते हैं, चाहे वह जमीन हो या समुद्री सीमाएं।

    इन गिरोहों के कार्य करने का दूसरा समान पैटर्न उनके चरणबद्ध तरीके में पाया गया है। पुलिस जांच के मुताबिक, जब भी कोई बांग्लादेशी घुसपैठिया अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करता है, तो इन गिरोहों के एजेंट सबसे पहले उनके संपर्क में आते हैं। जो घुसपैठिए बड़ी रकम देने की इच्छा जताते हैं, उनके लिए सीमावर्ती गांवों में सुरक्षित घरों में ठहरने की व्यवस्था की जाती है।

    इसके बाद, सबसे पहले भारतीय पहचान पत्र जैसे राशन कार्ड, फिर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) और पैन कार्ड तैयार कराए जाते हैं। फर्जी पासपोर्ट बनाने का कार्य अंतिम चरण होता है। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया में घुसपैठियों को दो लाख से तीन लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

    रविवार को पश्चिम बंगाल पुलिस की तटीय पुलिस डिवीजन ने ऐसे ही एक गिरोह के दो सरगनाओं समरेश बिस्वास और दीपक मंडल को गिरफ्तार किया। दीपक मंडल भारतीय डाक विभाग में संविदा कर्मचारी है। इससे पहले, पुलिस ने उसके बेटे रिपन मंडल को भी गिरफ्तार किया था। रविवार को पश्चिम बंगाल की एक जिला अदालत ने समरेश बिस्वास और दीपक मंडल को 20 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    सूत्रों के मुताबिक, इनका तरीका नदिया जिले के एक गिरोह से मेल खाता है, जिसने हाल ही में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के पूर्व कार्यकर्ता सलीम मतबार के फर्जी पासपोर्ट की व्यवस्था की थी। सलीम मतबार को हाल ही में कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।

    पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में, विशेषकर बांग्लादेश से सटे जिलों में, सक्रिय ये फर्जी पासपोर्ट गिरोह खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। बांग्लादेश में मौजूदा संकट के बीच अवैध घुसपैठ बढ़ने की आशंका ने इस खतरे को और गंभीर बना दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल स्कूल नौकरी घोटाला : रोजाना हो सकती है इडी के मामले की सुनवाई
    Next Article आरजी कर : पुलिस ने डॉक्टरों के प्रदर्शन को नहीं दी अनुमति, कोर्ट का रुख करेंगे चिकित्सक
    shivam kumar

      Related Posts

      ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध

      August 11, 2025

      बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

      August 11, 2025

      ब्लॉक-बूथ अध्यक्षों के बदलाव की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर-2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को देगी दस्तक
      • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार
      • मामूली बढ़त के साथ लिस्ट होने के बाद उछले पार्थ इलेक्ट्रिकल्स के शेयर
      • सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version