Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाएं अधिकारी: उपायुक्त
    Top Story

    अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाएं अधिकारी: उपायुक्त

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने जिले के अधिकारियो और पुलिस पदाधिकारियाें को निर्देश दिया कि वे समन्वय बनाकर अवैध खनन और परिवहन मार्गों पर कड़ी निगरानी रखें। समाहरणालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने गत एक माह के दौरान खनिज पदार्थों के अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम की दिशा में अधिकारियों के जरिये की गई कार्रवाई की समीक्षा की।

    उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी, एमवीआई, सीओ एवं थाना प्रभारी को आपस में समन्वय स्थापित कर छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बालू घाट वाली पंचायत के गांवों में नियमित तौर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर ग्रामीणों को अवैध बालू उत्खनन के प्रति जागरूक करें।

    उन्हाेंने एमवीआई को निर्देश दिया गया कि अवैध परिवहन करने के आरोप में थाने में जब्त पड़े वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ हीं राजस्व जमा कराए बिना किसी भी परिस्थिति में पकड़े गए वाहनों को न छोड़ें। बैठक में उपायुक्त ने कैटेगरी 1 अंतर्गत पंचायत स्तर के पांच घाटों को सक्रिय करने एवं मुखिया सहित अन्य पंचायत स्तरीय जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया।संचालित स्टॉक यार्ड से बालू प्राप्त करने को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि खूंटी जिले में झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के जरिये संचालित डोड़मा और पाण्डू बालू स्टॉक यार्ड से बालू की खरीद जा सकती है। छह निजी स्टॉक यार्ड की भी जानकारी दी गई। इनमें सोदे रानिया, बकसपुर जरियागढ़, एरमेरे तोरपा, सर्गेया अड़की, मेरोमबीर रनिया एवं तपकरा स्थित स्टॉक यार्ड शामिल है। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, डीएफओ, एसडीओ, अपर समाहर्ता, एसडीपीओ, जिला खनन पदाधिकारी, एमवीआइ खूंटी, एनडीसी सहित अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेरला ब्लास्टर्स ने मुख्य कोच मिकेल स्टाहरे को किया बर्खास्त
    Next Article अधिकार के लिए अपनी शक्ति को पहचानें महिलाएं: डालसा सचिव
    shivam kumar

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version