Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मोबिक्विक समेत पांच कंपनियों की स्टॉक मार्केट में एंट्री, चार कंपनियों ने कराया मुनाफा, एक के निवेशक निराश
    बिजनेस

    मोबिक्विक समेत पांच कंपनियों की स्टॉक मार्केट में एंट्री, चार कंपनियों ने कराया मुनाफा, एक के निवेशक निराश

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मोबिक्विक, विशाल मेगा मार्ट, साई लाइफ साइंसेज समेत पांच कंपनियों के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए एंट्री हुई। इन पांच कंपनियों में से मोबिक्विक, साई लाइफ साइंसेज, विशाल मेगा मार्ट और पर्पल यूनाइटेड सेल्स के शेयरों ने अपने आईपीओ निवेशकों को बढ़िया मुनाफा कराया, वहीं सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट के शेयरों की कमजोरी लिस्टिंग से इस कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही नुकसान का सामना करना पड़ा।

    मोबिक्विक के शेयरों ने आज शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। आईपीओ के तहत मोबिक्विक के शेयर 279 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयर 440 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। इस तरह आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग के साथ ही करीब 58 प्रतिशत का मुनाफा हो गया। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से इस शेयर में तेजी आ गई। सुबह 11 बजे मोबिक्विक के शेयर 525 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहे थे।

    इसी तरह देश की सबसे बड़े इंटीग्रेटेड कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग आर्गेनाइजेशन्स में शामिल साई लाइफ साइंसेज के शेयरों की भी आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 549 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी 660 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 650 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई। इस तरह लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को करीब 20 प्रतिशत का मुनाफा हो गया। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर में और तेजी आई। दोपहर 11 बजे कंपनी के शेयर 697.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को अभी तक 27.12 प्रतिशत का मुनाफा हो चुका है।

    आज ही देश के कई राज्यों में फैले हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट के शेयरों की स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री हुई। आईपीओ के तहत विशाल मेगा मार्ट के शेयर 78 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी 110 रुपये के भाव पर और एनएसई पर 104 रुपये के भाव पर लिस्टिंग हुई। इस तरह आईपीओ निवेशकों को करीब 34 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर 111.19 रुपये के स्तर तक पहुंचा, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसमें मामूली गिरावट भी दर्ज की गई। सुबह 11 बजे विशाल मेगा मार्ट के शेयर 108.22 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।

    इसी तरह पर्पल यूनाइटेड सेल्स के शेयरों की भी आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। कंपनी के शेयर 126 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज इन शेयरों की लिस्टिंग 199 रुपये के भाव पर हुई। इस तरह आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग के साथ ही 58 प्रतिशत का मुनाफा मिल गया। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से कंपनी के शेयर में और तेजी आई। थोड़ी ही देर में ये शेयर 208.95 के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया।

    आज ही हाउसकीपिंग और क्लीनिंग, डिसइंफेक्टिंग एंड सैनिटाइजिंग जैसी सर्विस देने वाली कंपनी सुप्रीम फैसिलिटी मैनेजमेंट के शेयर भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए। हालांकि कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को करारा झटका दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 76 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज इन शेयरों की लिस्टिंग 1 रुपये के नुकसान के साथ 75 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह लिस्टिंग के साथ ही आईपीओ निवेशकों को 1.32 प्रतिशत का नुकसान हो गया। लिस्टिंग के बाद भी निवेशकों को झटके का सामना करना पड़ा, क्योंकि थोड़ी ही देर बाद बिकवाली के दबाव की वजह से ये शेयर टूट कर 71.25 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर आ गया। इस तरह आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 6.25 प्रतिशत के नुकसान का सामना करना पड़ा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    Next Article यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क में छिड़ी लड़ाई में उत्तर कोरिया के कई सौ सैनिकों को मारा, अमेरिकी अधिकारी का दावा
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र सरकार ने डीजल, एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, नई दरें लागू

      June 16, 2026

      सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

      June 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारतीय सेना की अनूठी पहल: रांची के नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘दृष्टि 2026’ का आगाज
      • हजारीबाग कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, वीडियो फुटेज से एक आरोपी गिरफ्तार
      • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर
      • अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत
      • नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version