Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली की आबोहवा फिर बेहद खराब, एक्यूआई 440 पहुंचा 
    देश

    दिल्ली की आबोहवा फिर बेहद खराब, एक्यूआई 440 पहुंचा 

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसके साथ कोहरे ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। आज सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई) 440 दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस होने लगी है। गले में भी खराश की शिकायत हो रही ही। उधर, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले तीन दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बीते सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 379 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह बढ़कर 433 पहुंच गया। प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति को देखते हुए सीएक्यूएम ने सोमवार को ग्रेप-तीन की बंदिशें लागू कर दी थीं। उसके बाद देररात ग्रेप चार की भी पाबंदियां लागू की गईं। इसके तहत दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों पर निगरानी बढ़ा दी गई। इसके अलावा ग्रेप 4 के तहत दिल्ली एनसीआर में 9वीं तक और 11वीं क्लास भी अब हाईब्रिड मोड में चलेगी। यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में स्कूल चलेंगे। सिर्फ दसवीं और 12वीं क्लास का फैसला स्कूल ले सकता है। ग्रेप 3 में पहले से ही पांचवीं क्लास तक हाइब्रिड मोड लागू किया गया था।

    दिल्ली के प्रमुख इलाकों में एक्यूआई का स्तर चिंताजनक रहा। आनंद विहार में यह 481, अशोक विहार में 461, लोधी रोड पर 417, नई दिल्ली में 453, बुराड़ी क्रॉसिंग में 483 रहा । अलीपुर में 443, जहांगीरपुरी में 469 और मुंडका में 473 एक्यूआई दर्ज किया गया।

    एनसीआर के पड़ोसी क्षेत्रों में भी खराब वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ा, हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई का स्तर 263, गुरुग्राम में 392 और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 390, ग्रेटर नोएडा में 330 और नोएडा में 364 रहा। उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने से हथियार और  चार किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद  
    Next Article आंबेडकर पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
    shivam kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version