Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»एके-47 बरामदगी मामले में बिहार के तीन जिलों में एनआईए की छापेमारी
    राज्य

    एके-47 बरामदगी मामले में बिहार के तीन जिलों में एनआईए की छापेमारी

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में लगभग आठ महीने पहले एके-47 हथियार की बरामदगी मामले में आज सुबह से करीब दस घंटे तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छपरा, वैशाली और मुजफ्फरपुर में छापेमारी की।

    मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के मनकौली में मुखिया नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय के घर एनआईए की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी एके-47 बरामदगी मामले में हो रही है। एनआईए की टीम सुबह पांच बजे कुढ़नी के मुखिया नन्द किशोर यादव उर्फ भोला राय के आवास पर पहुंची। हाल ही में मनकौली गांव के श्मशान से एक एके-47 बरामद हुई थी, जिसमें मुखिया भोला राय के बेटे देवमुनी की गिरफ़्तारी हुई थी।

    एनआईए की दूसरी टीम ने सारण जिले के परसा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद आयासा खातून के दो घरों पर तालाशी ली। उनके बेटे एवं वार्ड पार्षद मोहम्मद करमुल्लाह अंसारी के घर से बांग्लादेशी हथियार मिलने की बात स्थानीय लोगों द्वारा बतायी जा रही है। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तत्कालीन डीआईजी मनु महाराज के कार्यकाल में भी बांग्लादेशी को बुलाने एवं हथियार रखने के अलावा विदेशी मुद्रा के लेनदेन के मामले में करमुल्लाह के यहां छापेमारी हो चुकी है।

    परसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एनआईए की टीम ने मुख्य पार्षद के घर तलाशी ली है। इसके अलावा उन्होंने और कुछ भी बताने से इनकार किया है। एनआईए की टीम पिछले 10 घंटे से उनके घर में छापेमारी कर रही है। टीम के आने के बाद से चेतन छपरा गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

    वैशाली जिले में भी तीन जगहों पर अहले सुबह एनआईए की टीम ने छापेमारी की। महुआ थाना इलाके के गौसपुर चकमजाहिद में अधिवक्ता स्व. अनिल राय के पुत्र मुन्ना राय के यहां एनआईए की टीम ने छापेमारी की। लम्बे समय तक चली छापेमारी के बाद टीम ने घर को सील कर दिया है। दूसरी ओर, हाजीपुर के एसडीओ रोड स्थित संजीव सिन्हा के घर में सुबह पांच बजे से ही एनआईए की टीम ने तलाशी ली। एनआईए की टीम ने एसडीओ रोड स्थित अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा के घर की गहन तलाशी ली। इसके साथ कृष्णापुरी स्थित सत्यम कुमार के घर पर भी छापेमारी की गई लेकिन दोनों जगहों से कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।

    संदीप के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। कृष्णापुरी में सत्यम के भाई ने कहा कि उनके भाई को फंसाया गया है जबकि उनके भाई के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिर भी सत्यम बेऊर जेल में 8 माह से बंद है।

    वैशाली के पुलिस अधिक्षक हरकिशोर राय ने इस बाबत फोन पर बताया कि जिले में एसडीओ रोड और बागमली कृष्णा रोड समेत तीन जगहों पर एनआईए ने छापेमारी की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस के प्रदर्शनकारियाें पर पुलिस ने छाेड़े आंसू गैस के गाेले, एक की मौत
    Next Article उत्तराखंड में जनवरी से लागू हाेगी समान नागरिक संहिता, सभी तैयारियां पूरी 
    shivam kumar

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version