Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»यूएस फेड के फैसले से बिगड़ा ग्लोबल मार्केट का मूड, दुनिया के ज्यादातर बाजार में दबाव का माहौल
    बिजनेस

    यूएस फेड के फैसले से बिगड़ा ग्लोबल मार्केट का मूड, दुनिया के ज्यादातर बाजार में दबाव का माहौल

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती करने के बाद की गई कमेंट्री से दुनिया के ज्यादा स्टॉक मार्केट में गिरावट का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज चौतरफा दबाव बना हुआ है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान किया। इस बार उम्मीद के मुताबिक ही ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद अमेरिका में ब्याज दर घट कर 4.25 प्रतिशत से लेकर 4.50 प्रतिशत के दायरे में आ गई है। ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान करते हुए यूएस फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने साफ कर दिया कि 2025 में केवल दो बार ही ब्याज दरों में कटौती की जाएगी, क्योंकि महंगाई फिर से बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने साफ किया कि ब्याज दरों में की गई कटौती के बाद यूएस फेड को महंगाई के आंकड़ों के प्रति सतर्क रहना होगा। यूएस फेड के इस फैसले के बाद 10 सालों की अमेरिकी यील्ड 4.52 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है, जबकि डॉलर इंडेक्स नवंबर 2022 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर 108.25 तक पहुंच गया है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 2025 में ब्याज दरों में कटौती करने के संबंध में की गई कमेंट्री के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा। इस निराशा की वजह से डाउ जॉन्स 1,100 अंक लुढ़क गया। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 178.45 अंक यानी 2.95 प्रतिशत टूट कर 5,872.16 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 658.90 अंक यानी 3.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,450.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,383.60 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 8,199.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.26 प्रतिशत उछल कर 7,384.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, डीएएक्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 20,242.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। एशिया के सभी 9 बाजारों में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 246 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,008.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 291.02 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,790.69 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 416.28 अंक यानी 1.80 प्रतिशत टूट कर 22,752.39 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 117.98 अंक यानी 1.66 प्रतिशत फिसल कर 6,989.90 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 198.43 अंक यानी 1.01 प्रतिशत लुढ़क कर 19,666.12 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 1.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,448.50 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,357.82 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.56 प्रतिशत गिर कर 1,391.53 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत फिसल कर 3,763.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्कूल की छुट्टी के समय सादे लिबास में महिला और पुलिस बल हों तैनात: उज्ज्वल तिवारी
    Next Article वैश्विक दबाव के कारण लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने बड़ी गिरावट के साथ की कारोबार की शुरुआत
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version