Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने की सशस्त्र सीमा बल की सराहना, सुरक्षा और नक्सलवाद से निपटने में बताया महत्वपूर्ण
    देश

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने की सशस्त्र सीमा बल की सराहना, सुरक्षा और नक्सलवाद से निपटने में बताया महत्वपूर्ण

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के रानीडांगा में सिलीगुड़ी फ्रंटियर मुख्यालय में आयोजित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 61वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने एसएसबी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह बल नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एसएसबी ने न केवल सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है, बल्कि बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नक्सलवाद के खतरों को भी कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि भारत की 2450 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सशस्त्र सीमा बल द्वारा की जाती है। इन जवानों के होने से कोई चिंता नहीं है।

    केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि सिलीगुड़ी गलियारे और पूर्वोत्तर क्षेत्र में एसएसबी की सतर्कता ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने बल के नक्सलवाद विरोधी अभियानों को सराहा और कहा कि एसएसबी ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को कमजोर करने में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्हाेंने बल के जवानों से कहा कि सीमा क्षेत्रों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाकर ऐसे मामलों को कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंपा जाए। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का दिन बताया और कहा कि एसएसबी ने अवैध गतिविधियों को रोकने और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने का अनुकरणीय काम किया है।

    संस्कृति और विरासत को जोड़ने की पहल-शाह ने एसएसबी की उस पहल की भी प्रशंसा की, जिसमें सीमावर्ती गांवों की संस्कृति, भाषा और विरासत को देश की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास सीमावर्ती समुदायों और राष्ट्र के बीच गहरे संबंधों को मजबूत करता है।

    उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के बाद गृह मंत्री का यह दूसरा बंगाल दौरा है, जिसमें उन्होंने एसएसबी के कार्यों की सराहना कर उनकी जिम्मेदारी और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा। अमित शाह गुरुवार रात को ही सिलीगुड़ी पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर उत्तर बंगाल में सुरक्षा की व्यापक पैमाने पर व्यवस्था की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर दुख व्यक्त किया
    Next Article मुसीबत में ‘हेल्पिंग हैंड’ बनकर लोगों की ‘मुस्कान’ लौटा रही बिहार पुलिस 
    shivam kumar

      Related Posts

      कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

      June 11, 2025

      इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version