Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अंबेडकर अपमान मुद्दे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस से पूछे सवाल
    Jharkhand Top News

    अंबेडकर अपमान मुद्दे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस से पूछे सवाल

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संसद में बाबा साहेब का चित्र लगाने का विरोध किसने किया
    -बाबा साहेब अंबेडकर ने नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया था
    रांची। बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान करने के मुद्दे पर रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा उनका अपमान किया है। वह झारखंड भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर कई सवाल उठाये।

    संजय सेठ ने कांग्रेस से पूछा कि उन्हें बताना चाहिए, बाबा साहेब अंबेडकर ने नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया। 70 सालों में बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया। संसद में बाबा साहेब का चित्र लगाने का विरोध किसने किया। संसद परिसर में हुई घटना का जिक्र करते हुए संजय सेठ ने कहा कि हम प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस के सांसद बगल से निकल सकते थे। उन्होंने जान बूझ कर स्थिति को खराब किया। आपने टीवी पर भी देखा होगा, राहुल गांधी किस तरह बॉक्सर की तरह चल रहे थे।

    उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेकर कहा था कि उनका नाम लेना आज फैशन बन गया है। इतनी बार भगवान का नाम लेते तो सात जन्म तक स्वर्ग पा जाते। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टी अमित शाह के इस बयान का विरोध कर रही हैं और अमित शाह से माफी मांगने की मांग कर रही हैं।

    कांग्रेस ने देश स्तर पर अलग-अलग राज्य और जिलों में अमित शाह के बयान के खिलाफ कार्यक्रम करने का एलान किया है। इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने राज्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। जिसमें वह बता रहे हैं कि अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान नहीं किया है। कांग्रेस ही हमेशा से उनका अपमान करती रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनवरी 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे झारखंड कैडर के आइपीएस एमएस भाटिया
    Next Article खूंटी में कांग्रेस ने निकाली अंबेडकर सम्मान यात्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025

      टीएसपीसी ने दो वाहनों को किया आग के हवाले

      June 2, 2025

      यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version