रांची। रांची के मारवाड़ी विमेंस कॉलेज के पास कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ विशेष अभियान चला रहे हैं। इस दौरान अड्डेबाजी वाले स्थानों, अवैध दुकानें और पार्किंग को लेकर कारवाई की गयी है। कॉलेज के पास फालतू का जमावड़ा लगाने वाले लोगों को खदेड़ा जा रहा है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले अपर बाजार के बालिका स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। इसका आरोपी फिरोज पकड़ा गया है। इसके बाद से रांची पुलिस छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए मुस्तैद है। महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास से मनचलों और अवैध दुकानों को हटाया जा रहा है। कई स्थानों पर सीसीटीवी लगाये गये हैं।