Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्लीः महिला सम्मान और संजीवनी योजना पर सवाल, विभाग ने कहा-ऐसी कोई योजना नहीं
    देश

    दिल्लीः महिला सम्मान और संजीवनी योजना पर सवाल, विभाग ने कहा-ऐसी कोई योजना नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने अहम घटनाक्रम में दिल्ली महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर सवाल उठाए हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को विज्ञापन जारी कर कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। रजिस्ट्रेशन कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। विभाग की तरफ से विज्ञापन जारी कर लोगों से आगाह किया गया है कि अपनी जानकारी साझा करने से बचें।

    दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत प्रति माह 2100 रुपये देने का दावा किया जा रहा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है। ऐसी योजना अस्तित्व में नहीं है इसलिए इसके तहत पंजीकरण के लिए फॉर्म/आवेदन के स्वीकार किया जाना धोखाधड़ी है। नागरिकों को सावधान किया जाता है कि योजना के नाम पर निजी विवरण जैसे बैंक खाता जानकारी, वोटर आईडी कार्ड, फोन नंबर, आवासीय पता या कोई अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करना अपराध/साइबर अपराध /बैंकिंग धोखाधड़ी का कारण बन सकता है।

    उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज का दावा किया गया था। अरविंद केजरीवाल ने योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली वालों के लिए संजीवनी लेकर आया हूं। केजरीवाल ने ही महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजने की घोषणा की गई थी। केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article26 और 27 को कोहरा और धुंध का साया, 28-29 दिसंबर को बारिश की संभावना
    Next Article अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत, तीन की हालत गंभीर
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version