Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महिलाओं को 2100 रुपये देने के नाम पर दिल्ली सरकार कर रही फर्जीवाड़ाः भाजपा
    देश

    महिलाओं को 2100 रुपये देने के नाम पर दिल्ली सरकार कर रही फर्जीवाड़ाः भाजपा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाने से जुड़ी महिला सम्मान योजना पर अब प्रश्नचिह्न लग गया है। योजना के बारे में आज दिल्ली के अखबारों में छपी सार्वजनिक सूचना ने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की शुरुआत कर दी है। सूचना के अनुसार इस तरह की कोई योजना नहीं है और आम आदमी पार्टी की ओर से कराया जा रहा पंजीकरण एक तरह का फर्जीवाड़ा है। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल की आआपा डिजिटल फर्जीवाड़ा कर रही है।

    दिल्ली के अखबार में छपी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दी गई सार्वजनिक सूचना से राज्य की सियासी राजनीति में भूचाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को निशाना बना रहे हैं। भाजपा का कहना है कि आतिशी सरकार ने जिस योजना को अभी तक लागू नहीं किया, उस महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन के नाम पर दिल्ली की महिलाओं के साथ छल किया जा रहा है। दिल्ली की माता-बहनों से निवेदन है कि केजरीवाल के झांसे में ना आएं और निजी जानकारी केजरीवाल और उसकी मंडली को ना दें।

    दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा और नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने आज इस मुद्दे पर प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार डिजिटल फ्रॉड करने वालों की तरह ही धोखाधड़ी कर रही है। बिना नोटिफिकेशन की स्कीम लाकर जनता को खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को गुमराह किया जा रहा है।

    सचदेवा ने कहा कि इतिहास में पहली बार है कि मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल 12 साल की सत्ता के बाद झूठी योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं और अंततः जनता को गुमराह होने से बचाने के लिए अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाते हुए जनता को जागरूक करने के लिए “सार्वजनिक चेतावनी” जारी करनी पड़ी है।

    दूसरी ओर नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने आज समाचार पत्रों में जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि दिल्ली सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं की गई है।” जरा सोचिए ये किस तरह से दिल्ली की महिलाओं को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। महिलाओं के साथ छल का सबक जनता केजरीवाल को सिखाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में पहली बार विकास दर 8.4 प्रतिशत पर अटल जी के कार्यकाल में पहुंची : राजनाथ सिंह
    Next Article झारखंड में होमगार्ड बहाली के लिए 100 अंकों की होगी परीक्षा, 30 अंक लाना अनिवार्य
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर

      July 31, 2025

      ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़ने वाली कांग्रेस देश से मांगे माफी: योगी आदित्यनाथ

      July 31, 2025

      भारतीय अर्थव्यवस्था ठप है, पूरी दुनिया जानती, पीएम भी इसे मान लें: राहुल गांधी

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version