Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कोटपूतली में मासूम को बचाने की जद्दोजहद का चौथा दिन उम्मीद भरा
    देश

    कोटपूतली में मासूम को बचाने की जद्दोजहद का चौथा दिन उम्मीद भरा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोटपूतली (राजस्थान)। सात सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की चेतना को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी है। खोदाई शुरू हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है। उत्तराखंड से रैट माइनर्स की टीम पहुंच चुकी है। उनको 160 फीट नीचे उतारने की योजना है। टीम वहां से सुरंग खोदकर चेतना तक पहुंचने की कोशिश करेगी। आज का दिन उम्मीद भरा है।

    पाइलिंग मशीन से खोदाई के दौरान पत्थर आने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। आज सुबह छह बजे दूसरी पाइलिंग मशीन लगाकर खोदाई दोबारा शुरू की गई। एनडीआरएफ इंचार्ज योगेश मीणा ने बताया कि 155 फीट की गहराई पर पत्थर मिलने के बाद मशीन की बिट बदलकर 160 फीट तक खोदाई पूरी कर ली गई। 170 फीट की गहराई तक पहुंचने के बाद हॉरिजेंटल खोदाई मैनुअल की जाएगी। उम्मीद है कि बच्ची को आज रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

    चेतना सोमवार दोपहर करीब दो बजे किरतपुर के बड़ियाली की ढाणी में खेलते हुए बोरवेल में गिर गई थी। मंगलवार शाम तक उसे निकालने के लिए देसी जुगाड़ से चार बार कोशिश की गई। मगर सभी प्रयास विफल रहे। चेतना 46 घंटे से 120 फीट गहराई पर एक हुक के सहारे अटकी हुई है। दो दिन से बच्ची का कैमरे पर कोई मूवमेंट नहीं दिख रहा। बच्ची भूखी-प्यासी है। परिवार व ग्रामीण रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी को लेकर नाराज हैं। बुधवार देररात जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल पहली बार घटनास्थल पर पहुंचीं।

    कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने ऑपरेशन की निगरानी के बाद बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन एक पल के लिए भी नहीं रुका है। एनडीआरएफ की टीम पहले भी ऐसे ऑपरेशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुकी है। पाइलिंग मशीन के आने में समय इसलिए लगा क्योंकि इसे लाने के लिए सड़कें बनानी पड़ीं और कई बिजली के पोल हटाने पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर भारत शीत लहर के आगोश में, पहाड़ों पर गिर रही बर्फ से कांपे मैदान
    Next Article प्रधानमंत्री ने एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया
    shivam kumar

      Related Posts

      सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

      August 6, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जंगल से संसद तक झारखंड की आवाज बने शिबू सोरेन
      • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
      • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
      • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
      • झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version