Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राजभवन की महिला अधिकारी शांति दास बसाक के पति लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज
    राज्य

    राजभवन की महिला अधिकारी शांति दास बसाक के पति लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजभवन में तैनात महिला पुलिस अधिकारी शांति दास बसाक के पति गुरुवार से लापता हैं। शांति ने हावड़ा के पेनरो थाने में अपने पति दीपांजन बसाक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने पति की तस्वीर साझा कर लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

    शांति दास बसाक का नाम कोलकाता के पुलिस महकमे में काफी प्रसिद्ध है। वे पहले मानवाधिकार आयोग और राज्य की सीआईडी शाखा में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वे राजभवन की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही हैं। उनके पति दीपांजन बसाक का संबंध अभिनय जगत से रहा है।

    क्या है मामला?

    शांति ने शुक्रवार को बताया कि उनके पति दीपांजन गुरुवार को यह कहकर घर से निकले थे कि वे हावड़ा जा रहे हैं। लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। जब रात तक वे घर नहीं लौटे, तो शांति ने अगले दिन सुबह पेनरो थाने में शिकायत दर्ज कराई। शांति के मुताबिक, ‘‘मेरे पति पिछले कुछ दिनों से बहुत उदास लग रहे थे। किसी बात से खुश नहीं थे। उनका मन किसी कारण से अशांत था। इस मामले की जानकारी मैंने प्रशासनिक अधिकारियों और राजभवन को भी दी है। उनके वापस लौटने पर हम काउंसलिंग कराने की योजना बना रहे हैं।’’

    सोशल मीडिया पर मदद की अपील

    शांति ने सोशल मीडिया पर अपने पति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘‘मेरे पति दीपांजन बसाक लापता हैं। परिवार के सभी लोग बेहद चिंतित हैं। अगर किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया हमें सूचित करें।’’

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों और राजभवन को भी घटना की जानकारी दी गई है। शांति ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनके पति का पता लगाया जा सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पताल में युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, दो हिरासत में
    Next Article मनमोहन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताया दुख
    shivam kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version