Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»समय, काल और परिस्थितियों के मद्देनजर मनमोहन सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री रहे : बंधु तिर्की
    झारखंड

    समय, काल और परिस्थितियों के मद्देनजर मनमोहन सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री रहे : बंधु तिर्की

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि समय, काल और परिस्थितियों के मद्देनजर डॉ। मनमोहन सिंह वैसे सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री थे जिनके द्वारा लिये गये अनेक दूरगामी निर्णय के कारण देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ। सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तिर्की ने कहा कि अपनी सादगी, विनम्रता, विद्वता, देशभक्ति, सुदृढ़ फैसले और समय की अनुकूल सटीक निर्णय लेना मनमोहन सिंह की ऐसी पहचान थी जो हमेशा न केवल सभी को प्रेरणा देती रहेगी बल्कि उनकी पहचान को चीरकाल तक कायम रखेगी।

    बंधु तिर्की ने कहा कि डॉ। मनमोहन सिंह विद्वान, सौम्य, बौद्धिक, अनुभवी और जानकार तो थे लेकिन वह कांग्रेस के ऐसे समर्पित सिपाही थे जो कांग्रेस के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को उत्प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में वोटिंग के दौरान व्हीलचेयर पर पर भी सदन में आकर मतदान करना और प्रतिकूल स्वास्थ्य होने के बावजूद संसदीय समितियों की बैठक में उनकी सहभागिता हमें याद दिलाती है कि देश के प्रति हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन किस प्रकार से कर सकते हैं? वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मनरेगा और सूचना के अधिकार जैसे वैधानिक प्रावधान डॉ। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही लागू किया गया जो कांग्रेस की जन सरोकार का प्रमाण है जबकि प्रधानमंत्री के रूप में डॉ। सिंह, लोगों के प्रति समर्पित सभी योजनाओं को शत प्रतिशत जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप में लागू करवाना चाहते थे।

    तिर्की ने कहा कि उनके द्वारा किये गये योगदान के कारण ही आज कांग्रेस की नीतियों का फायदा जमीनी स्तर पर करोड़ों लोगों को मिल रहा है। बंधु तिर्की ने कहा कि डॉ। सिंह अपने पूरे जीवन में चाहे जिस पद पर भी रहे हों लेकिन उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और वित्त मंत्री के रूप में उदारीकरण, वैश्वीकरण और खुले बाजार की रणनीति से देश, आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अधिक मजबूत हुआ। तिर्की ने कहा कि आज केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि, प्रत्येक राजनीतिक दल के प्रत्येक नेता और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को मनमोहन सिंह से प्रेरणा लेकर देश के प्रति अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स अस्पताल की बदहाली पर भड़के इरफान अंसारी, जल्द सुधार के दिए आदेश
    Next Article नयी दिल्ली में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को संजय सेठ ने दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

      August 15, 2025

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

      August 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version