Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»साल 2024 : बंगाल की 12 महान हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा
    राज्य

    साल 2024 : बंगाल की 12 महान हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। साल 2024 के समाप्ति के साथ ही बंगाल ने कई मशहूर और लोकप्रिय व्यक्तित्वों को खो दिया। इस आलेख में हम उन 12 महान विभूतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस वर्ष निधन हुआ।

    1. उस्ताद रशीद खान (नौ जनवरी)

    भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक उस्ताद रशीद खान (जन्म एक जुलाई 1968) का नौ जनवरी को निधन हो गया। वे इनायत हुसैन खान के प्रपौत्र थे। उन्हें 2006 में पद्मश्री, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2022 में पद्मभूषण सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

    2. अंजना भौमिक (17 फरवरी)

    बंगाली सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री अंजना भौमिक का 17 फरवरी को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के चलते उनका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब था।

    3. बुद्धदेव भट्टाचार्य (आठ अगस्त)

    पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य (जन्म एक मार्च 1944) का आठ अगस्त को निधन हो गया। वे 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे।

    4. उत्पलेंदु चक्रवर्ती (20 अगस्त)

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक उत्पलेंदु चक्रवर्ती का 20 अगस्त को 76 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘मयनातदंत’, ‘चोख’, और ‘देवशिशु’ शामिल हैं।

    5. छंदा सेन (12 सितंबर)

    कोलकाता दूरदर्शन की वरिष्ठ समाचार वाचिका छंदा सेन का 12 सितंबर को निधन हो गया। उनका करियर 1974 में आकाशवाणी से शुरू हुआ और बाद में दूरदर्शन में अपनी छाप छोड़ी।

    6. देबराज राय (17 अक्टूबर)

    थिएटर और फिल्म अभिनेता देबराज राय का 17 अक्टूबर को निधन हो गया। सत्यजीत रे की फिल्म ‘प्रतिद्वंद्वी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले देबराज ने बंगाली सिनेमा में एक खास जगह बनाई।

    7. विवेक देबरॉय (01 नवंबर)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार रहे विवेक देबरॉय का एक नवंबर को निधन हो गया। वे एक प्रख्यात अर्थशास्त्री थे और उन्होंने भारतीय रेल, इतिहास और संस्कृति पर गहन लेखन किया।

    8. मनोज मित्रा (12 नवंबर)

    प्रख्यात रंगमंच अभिनेता और नाटककार मनोज मित्रा का 12 नवंबर को निधन हो गया। वे 1985 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कई अन्य सम्मानों से सम्मानित किए गए थे।

    9. उमा दासगुप्ता (18 नवंबर)

    बहुचर्चित बांग्ला फिल्म ‘पथेर पांचाली’ में ‘दुर्गा’ की भूमिका निभाने वाली उमा दासगुप्ता का 18 नवंबर को निधन हो गया। वे एक शिक्षिका भी थीं और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं।

    10. पंकज दत्ता (30 नवंबर)

    पश्चिम बंगाल पुलिस के पूर्व आईजी पंकज दत्ता का 30 नवंबर को बनारस के एक अस्पताल में निधन हो गया।

    11. सुनीतिकुमार पाठक (पांच दिसंबर)

    प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान सुनीतिकुमार पाठक का पांच दिसंबर को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे शांतिनिकेतन में अपने जीवन का बड़ा हिस्सा ज्ञान अर्जन में समर्पित रहे।

    12. राजा मित्रा (21 दिसंबर)

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक राजा मित्रा का 21 दिसंबर को निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्लैट में मिला पुलिसकर्मी की पत्नी का लटकता हुआ शव, दो बच्चे भी मिले अचेत
    Next Article वर्ष 2024 की महत्वपूर्ण घटनाएं : राज्य स्तर पर घटित प्रमुख घटनाओं का संक्षिप्त विवरण
    shivam kumar

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      July 24, 2025

      एसआईआर पर तेजस्वी यादव ने दी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

      July 24, 2025

      बिहार की जीएसडीपी में 14.47 प्रतिशत की वृद्धि : सीएजी

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version