Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मन की बात: स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली दो सफलताओं की प्रधानमंत्री ने की तारीफ
    देश

    मन की बात: स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली दो सफलताओं की प्रधानमंत्री ने की तारीफ

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के आखिरी ‘मन की बात कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत को मिली दो बड़ी उपलब्धियों की तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा, इन दो उपलब्धियों ने न सिर्फ दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है, साथ ही देशवासियों को गौरवान्वित भी महसूस कराया है। पहली उपलब्धि मलेरिया से लड़ाई से संबंधित है, जो आजादी के समय से ये हमारे लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती रही है जिसके रोकथाम और इससे होने वाली मौतों में काफी कमी आई है।

    दूसरी उपलब्धि कैंसर के खिलाफ जंग को लेकर है। पहले की तुलना में अब भारत में समय पर कैंसर का इलाज शुरू होने की संभावना काफी बढ़ गई है। समय पर इलाज का मतलब है कैंसर के मरीज का इलाज 30 दिनों के भीतर ही शुरू हो जाना, जिससे न सिर्फ इस बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिलती है साथ ही रोगी की जान बचने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।

    भारत ने अथक प्रयासों की मदद से मलेरिया और कैंसर को लेकर जो सफलाएं पाई है वह निश्चित ही सराहनीय हैं, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

    80 फीसदी तक कम हुआ मलेरिया का खतरा
    मलेरिया के रोकथाम और मृत्युदर कम होने को लेकर मिली सफलता की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मलेरिया की बीमारी 4000 वर्षों से मानवता के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। आजादी के समय भी ये हमारे लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी। एक महीने से लेकर पांच साल तक के बच्चों की जान लेने वाली सभी संक्रामक बीमारियों में मलेरिया का तीसरा स्थान है। आज संतोष से कहा जा सकता है कि देशवासियों ने मिलकर इस समस्या का दृढ़ता से मुकाबला किया है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट कहती है भारत में 2015 से 2023 के बीच मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में 80 प्रतिशत तक कमी आई है। यह सफलता जन-जन की भागीदारी से मिली है। प्रधानमंत्री ने असम के चाय बागान क्षेत्रों और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लोगों की भागीदारी और मलेरिया रोकथाम को लेकर किए गए प्रयासों की सराहना की।

    कैंसर से जंग हुई आसान
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर को लेकर किए गए प्रयासों की भी खूब तारीफ की। प्रधानमंत्री ने द लैंसेट के अध्ययन रिपोर्ट की जिक्र करते हुए कहा कि भारत में अब समय पर इस रोग का इलाज शुरू होने का संभावना पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है, जो इस रोग के कारण होने वाली मृत्युदर को कम करने में महत्वपू्र्ण भूमिका निभाती है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, कैंसर के इलाज को आसान बनाने में आयुष्मान भारत योजना की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है। इसकी मदद से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज समय पर इलाज प्राप्त कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना ने कैंसर के इलाज को लेकर होने वाले खर्च की टेंशन को काफी कम कर दिया है। कैंसर के इलाज को लेकर पहले की तुलना में अब लोग काफी जागरूक भी हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में 9वीं की छात्रा के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article मप्रः बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे की नहीं बच पाई जान, 16 घंटे चला रेस्क्यू
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version