Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»घने कोहरा व कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन दूसरे दिन भी प्रभावित
    देश

    घने कोहरा व कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन दूसरे दिन भी प्रभावित

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2024Updated:December 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। घने कोहरा और कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रविवार दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट जाने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेन सेवाएं और यातायात रविवार से फिर शुरू हो गई है।

    श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने बताया कि श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घना कोहरा के चलते दृश्यता कम हो गई और कुछ आने वाली उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि दिल्ली से आने वाली केवल एक उड़ान ही आज सुबह हवाई अड्डे पर उतर सकी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दृश्यता में सुधार होगा और दिन के दौरान सामान्य उड़ान परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा। शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 80 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।

    रेलवे अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को निलंबित रही रेल सेवा आज फिर से शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि बर्फ जमा होने के कारण ट्रेनें न्यूनतम गति से पटरियों पर चलेंगी और देरी होने की संभावना है। इस बीच बर्फबारी के कारण पिछले दो दिन से निलंबित रहने के बाद रणनीतिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ यात्री यातायात चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को लेन अनुशासन का पालन करने की सलाह दी गई है क्योंकि बर्फबारी के कारण बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क फिसलन भरी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाली मुगल रोड, दक्षिण कश्मीर को जोड़ने वाली सिंथन रोड, लद्दाख को जोड़ने वाली सोनमर्ग-कारगिल रोड और भद्रवाह-चंबा रोड बर्फ जमा होने के कारण बंद हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्रः बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे की नहीं बच पाई जान, 16 घंटे चला रेस्क्यू
    Next Article मेलबर्न टेस्ट : चौथे दिन का खेल खत्म, 333 रनों की हुई ऑस्ट्रेलिया की बढ़त
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version