Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»स्टॉक मार्केट में आन्या पॉलिटेक की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के तुरंत बाद लगा अपर सर्किट
    बिजनेस

    स्टॉक मार्केट में आन्या पॉलिटेक की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के तुरंत बाद लगा अपर सर्किट

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। फर्टिलाइजर और फर्टिलाइजर बैग बनाने वाली कंपनी आन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के शेयरों की आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर जोरदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 14 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज इन शेयरों की लिस्टिंग 22.14 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 17.10 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। इसकी वजह से थोड़ी ही देर में ये शेयर 17.95 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 28.21 प्रतिशत का मुनाफा हो गया।

    आन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर्स का 44.80 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 से 30 दिसंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू को हर कैटेगरी के निवेशकों की ओर से जोरदार रिस्पॉन्स मिला, जिससे ये ओवरऑल 439.8 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन में 150.8 गुना सब्सक्रिप्शन आया। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन 1,100.39 गुना सब्सक्राइब हुआ‌। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 321.53 गुना सब्सक्रिप्शन आया था।

    इस आईपीओ के तहत 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 3.20 करोड़ नए शेयर जारी किए गए हैं। इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर और वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने में करेगी। इसके साथ ही कंपनी की सब्सिडियरी यारा ग्रीन एनर्जी और अरावली फास्फेट के वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने में करेगी।

    साल 2011 से काम कर रही आन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर्स हाई डेनसिटी पालीएथिलीन और पॉलीप्रोपिलीन बैग का उत्पादन करने के साथ ही जिंक सल्फेट खाद भी बनाती है। वित्त वर्ष 2021-22 में इस कंपनी को 70.22 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था, जो 2022-23 में बढ़कर 5.70 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया। इसके अगले साल कंपनी का मुनाफा 9.98 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंचा। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक कंपनी 4.54 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा चुकी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवैध खनन की सूचना देने वाले बिहारी योद्धाओं को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत
    Next Article नोएडा के अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर ईंधन की आपूर्ति करेगा आईओसीएल
    shivam kumar

      Related Posts

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025

      घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 16, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version