Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को सिविल कोर्ट से मिली जमानत 
    राज्य

    जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को सिविल कोर्ट से मिली जमानत 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को सोमवार को गिरफ्तार करने के बाद पटना पुलिस ने उन्हें सिविल कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद कोर्ट ने पीके को जमानत दे दी है। उन्हें 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है।

    पीके की पेशी के लिए सिविल कोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दी गई थी। सिविल कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सिविल कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रही। पीके के समर्थक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इससे पहले बीते 02 जनवरी से गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को आज अहले सुबह चार बजे गिरफ्तार कर लिया गया था।

    इस पूरे मामले को लेकर प्रशांत किशोर की टीम का कहना है कि पिछले पांच दिनों से ध्वस्त शिक्षा और भ्रष्ट परीक्षा के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को चार बजे जबरन गिरफ्तार किया गया। जन सुराज का दावा है कि इस दौरान प्रशांत किशोर को पुलिस ने थप्पड़ भी मारा। इसके बाद पुलिस उन्हें एंबुलेंस में बिठाकर अज्ञात जगह पर ले गई। हालांकि, प्रशांत ने इलाज कराने से इंकार कर दिया और अनशन जारी रखन की बात कही। इसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सड़कों पर हंगामे का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

    इस बाबत पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हमने नोटिस दिया था कि ये गैरकानूनी है। पटना हाई कोर्ट से एक निर्धारित स्थल चिह्नित है वहां जाकर धरना प्रदर्शन किया जाए और नहीं मानने पर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। हमने कई बार अनुरोध किया कि यहां से हटकर निर्धारित जगह पर चले जाएं। जब वे नहीं माने तो आज भोर में गिरफ्तारी की गई। हमने 43 लोगों को हिरासत में लिया है और 15 गाड़ियां जब्त की गई हैं। हम सभी लोगों की जांच कर रहे हैं। यह पुष्टि हो गई है कि 43 में से 30 लोग छात्र नहीं हैं। कुछ लोग छात्र होने का दावा कर रहे हैं लेकिन हम जांच कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर दो जनवरी की शाम से पटना के गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के पास आमरण अनशन पर बैठे थे। उनके इस अनशन को जिला प्रशासन ने गैरकानूनी बताया है। पीके की मांगों में बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और री-एग्जाम, साल 2015 में सात निश्चय के तहत किए गए वादे के तहत 18 से 35 साल के बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता देने और पिछले 10 सालों में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितता और पेपर लीक की जांच और दोषियों पर की गई कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी किया जाना शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ खुला, निवेशक 8 जनवरी तक लगा सकेंगे बोली 
    Next Article भारतीय मजदूर संघ ने वित्त मंत्री को आयकर की न्यूनतम सीमा 10 लाख रुपये करने सहित कई सुझाव दिए
    shivam kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version