Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुख्यमंत्री ने मंईयां योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किए 1415 करोड़ 
    Jharkhand Top News

    मुख्यमंत्री ने मंईयां योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किए 1415 करोड़ 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य की 56,61,791 महिलाओं के बैंक खातों में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपये की मंईयां सम्मान राशि हस्तांतरित की। इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमडंल के 500.81 करोड़, दक्षिणी छोटानागुर प्रमडंल के 230.35 करोड़, पलामू प्रमडंल के 190.01 करोड़, संथाल परगना प्रमडंल के 320.87 करोड़ और कोल्हान प्रमंडल के 173.8 करोड़ शामिल हैं।

    नामकुम के खोजाटोली के ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय मंईयां सम्मान कार्यक्रम में बटन दबाकर मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में पैसे ट्रांसफर करते ही महिलाएं खुशी से झूम उठीं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और राज्य के विकास की कल्पना महिलाओं को ध्यान में रखे बगैर नहीं की जा सकती है। हमने जो कदम उठाया है, आने वाले समय में देश के अन्य राज्य भी उसका अनुसरण करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए योजनाएं बहुत बनीं लेकिन महिलाओं का विकास नहीं हुआ। झारखंड की महिलाओं में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की क्षमता है।

    हेमंत सोरेन ने महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने चुनाव में कमाल कर दिया। आपने हमें जो आशीर्वाद और सम्मान दिया उससे हम अभिभूत हैं। हमने वादा किया था कि राज्य की आधी आबादी को उनका हक-अधिकार दिलाएंगे। उनके सपनों को पूरा करने में हम मदद करेंगे। आपको स्वावलंबी बनाने का भी हमने संकल्प लिया था। इसी क्रम में आज हमने इतना बड़ा कदम उठाया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि आप पर घर-परिवार की जिम्मेदारी तो होती ही है। अब राज्य के विकास में आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आप अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने हिसाब से आगे बढ़ेंगी। हमारी सरकार कई तरीके से गरीबों की मदद करती है। सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उपाय ढूंढ़ती है लेकिन स्वतंत्र रूप से आप अपने घर-परिवार, बाल-बच्चे, खेती-बाड़ी रोजगार के लिए कोई सपना नहीं देख पाते थे। आज हमने एक ऐसी व्यवस्था आपको दी है, जिसके माध्यम से आप सपने भी देखेंगे और उन सपनों को पूरा करने की क्षमता भी आपके हाथों में होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पैसे से आप बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सकते हैं। किताब, कलम और अपने लिए हर त्योहार में कपड़ा खरीद सकते हैं। सरकार के अनाज पर जिंदा रहने की जरूरत नहीं है। खून की कमी से जूझ रही महिलाएं अपने लिए पोषक आहार खरीद सकतीं हैं। हेमंत सोरेन ने कहा कि हमें मालूम हुआ है कि बहुत से ऐसे गरीब हैं, जो राशन का अनाज बेच देते हैं। क्योंकि, उससे ज्यादा उन्हें पैसे की जरूरत होती है। शिकायत यह भी आई है कि बच्चों को मिलने वाली साइकिल भी लोग बेच देते हैं, अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए। अब वह नौबत नहीं आएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवह समय दूर नहीं जब देश में बुलेट ट्रेन दौड़ेगी: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलायेगी भाजपा : अमर बाउरी
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version