Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती हैः दीपिका पांडेय
    देश

    कांग्रेस महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती हैः दीपिका पांडेय

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस जुमले की नहीं, जरूरतमंदों की पार्टी है। जहां भी कांग्रेस या उसके गठबंधन वाली सरकार है, वह महिलाओं को केंद्र में रखते हुए उनके सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। इस मामले में उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और झारखंड का उदाहरण दिया।

    झारखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मंगलवार काे यहां एक संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित कर रही थीं। उन्हाेंने कहा कि इस मुद्दे पर देश को ‘लाडली’ शब्द से योजना देने वाली पहली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं। उन्होंने अपनी सरकार में यह सुनिश्चित किया था कि कोई भी बच्ची अगर अस्पताल में पैदा होती है, तो उसे सरकार की तरफ से 11 हजार रुपये और अगर अस्पताल में पैदा न हुई हो तो 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी क्रम में उन्होंने 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक लड़कियों की शिक्षा के लिए 25 हजार रुपये देने का ऐलान किया था। पांडेय ने कहा कि शीला सरकार ने बुजुर्ग, दिव्यांग और एकल महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा के लिए 600 रुपये से शुरू कर 1500 रुपये तक दिए थे। ऐसे ही हिमाचल प्रदेश सरकार महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की सहयोग राशि दे रही है। कर्नाटक में भी कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिमाह दाे हजार रुपये दे रही है। तेलंगाना सरकार भी महिलाओं को स्वतंत्र करने के लिए ट्रांसपोर्टेशन योजना और आवास दे रही है।

    उन्होंने दावा किया कि जहां भी कांग्रेस पार्टी और गठबंधन की सरकार है, वहां महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आआपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ वादे करती हैं, उन्हें पूरा नहीं करती हैं। आआपा और भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए मंत्री ने कहा कि दिल्ली में बिहार, झारखंड यानि पूर्वांचल के लोग जब छठ पर्व पर यमुना तट पर जाते हैं तो पता चलता है कि हमारी आस्थाओं के साथ केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और दिल्ली में सत्तारूढ़ आआपा किस तरह खिलवाड़ कर रही हैं। मैली यमुना इसकी ताजा मिसाल है। यमुना दिल्ली में पहुंचते ही हजारों गुना अधिक प्रदूषित हो जाती है। दिल्ली आज कचरे के ढेर और वायु प्रदूषण की गिरफ्त में है।

    उन्होंने कहा कि आआपा ने 10 साल में यहां विकास के नाम पर जनता को सिर्फ ठगा है। उन्होंने आआपा संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि वो वादों, आंकड़ों और बयानों की जादूगरी करते हैं। महिलाओं को आर्थिक संबल देने के मामले में आआपा ने पंजाब और दिल्ली में अब तक क्या किया है, वह सबको मालूम है। महिलाएं उनके वादों पर भरोसा कर अब अपने को ठगी महसूस कर रही हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा जिस भी राज्य में चुनाव आते हैं, वहां भाजपा की ओर से बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं का मुद्दा जोरशोर से उठाया जाता है। चुनाव खत्म होने के बाद उनके लिए ये कोई मुद्दा नहीं रह जाता है।

    पत्रकार वार्ता के दाैरान पार्टी नेता अमृता धवन ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता। भाजपा और आआपा के लोग वादे जरूर करते हैं लेकिन उसे पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अपहरण के आंकड़े दिल दहलाने वाले हैं। दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आतिशी ने महिला होकर भी महिलाओं के बारे में कुछ नहीं किया। कांग्रेस प्यारी दीदी योजना इसलिए लाई है कि कांग्रेस महिलाओं के बारे में सोचती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को जिताने का मन बना लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविचाराधीन कैदियों को राहत देने के लिए केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र
    Next Article झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?

      September 2, 2026

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      • मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version