Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कांग्रेस के जनता दरबार में 40 लोगों ने रखी समस्याएं, मंत्री इरफान ने निराकरण के दिए निर्देश
    झारखंड

    कांग्रेस के जनता दरबार में 40 लोगों ने रखी समस्याएं, मंत्री इरफान ने निराकरण के दिए निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की उपस्थिति में मंगलवार को जन समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 लोगों ने समस्याएं रखी। मंत्री इरफान ने तत्काल अधिकारियों से बात कर समाधान का रास्ता निकालने का निर्देश दिया।

    जनता दरबार में आये कुल 40 मामलों में स्वास्थ्य संबंधी आठ, जमीन संबंधित तीन, थाना विवाद के दो, स्थानांतरण के दो, नौकरी के सात मामलों के अलावा मंईयां सम्मान, अबुआ आवास विभागीय कार्रवाई सहित अन्य मामले आए। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी।

    जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस लोगों के जीवन शैली को सरल बनाने का प्रयास करती है। इसी प्रयास के तहत जनता दरबार की पहल की गई है। हमें जनता का प्रति जवाबदेह और संवेदनशील होना होगा। तभी लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मजबूती के लिए आवश्यक है कि प्रगति में सबका साथ हो। झारखंड के अधिकारियों को भी जनता के नजरियों को समझ कर उनके उत्थान के लिए कार्य करना होगा। महागठबंधन सरकार पार्ट दो में हम तीव्र गति से आगे बढ़ने वाले राज्यों में शुमार होंगे। केंद्र सरकार झारखंड को सहयोग करेगा तो देश की तरक्की में झारखंड और मजबूती से अपना योगदान देगा।

    डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जनता के पास जाकर उनकी समस्याओं को जानकर उसका निराकरण करना है। झारखंड के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रखना है। पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है। एक सप्ताह के बाद परिणाम दिखना शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के भी पूर्व के कुछ मामले सामने आए हैं उसकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई दोषी निकलता है तो उस पर कार्रवाई होगी। एचएमवीपी वायरस का झारखंड में कोई प्रकोप नहीं है। सभी सिविल सर्जन से बात करने का निर्देश सचिव को दिया जा चुका है। हम केंद्र सरकार के एडवाइजरी का इंतजार कर रहे हैं।

    इरफान ने कहा कि केंद्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश का अनुपालन किया जाएगा। यह वायरस 5 वर्ष से कम और 70 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों पर प्रभाव डालता है। झारखंड इससे निपटने को पूरी तरह तैयार है। बाहर से आने वाले लोगों की भी जांच की व्यवस्था की जाएगी। जनता को आश्वस्त करते हैं कि अगले कुछ दिनों के अंदर स्वास्थ्य विभाग में व्यापक सुधार दिखने लगेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनावी वादों से पीछे हटकर झामुमो-कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रहे : बाबूलाल
    Next Article 23 लाख की नगद राशि के साथ तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version