Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»एचएमपीवी वायरस जानलेवा नहीं, सतर्क रहने की जरूरत: सिविल सर्जन
    झारखंड

    एचएमपीवी वायरस जानलेवा नहीं, सतर्क रहने की जरूरत: सिविल सर्जन

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। कर्नाटक और गुजरात में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की पुष्टि के बाद झारखंड भी अलर्ट हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एचएमपीवी वायरस पहले से मौजूद है, पर ज्यादा आक्रामक नहीं है। इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी बरतनी है। इस वायरस से बचाव को लेकर राज्य के सभी सिविल सर्जन के साथ स्वास्थ्य विभाग ने बैठक की। साथ ही बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।

    पलामू में हेल्थ डिपार्टमेंट भी सजग हो गया है। सदर अस्पताल, सीएचसी एवं पीएससी को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की वजह से पलामू में आपाधापी न मचे, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार के मुताबिक एचएमपीवी जानलेवा नहीं है पर सर्तक रहने की जरूरत है। इसके लिए कई स्तरों पर जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी की गयी है।

    मंगलवार को जेलहाता स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सिविल सर्जन डा. अनिल ने कहा कि एचएमपीवी वायरस का कोई मामला झारखंड में नहीं है, लेकिन दूसरे राज्य जैसे कर्नाटक में मामला सामने आया है। यहां से लोग काम करने के लिए कर्नाटक में गए हैं। वहां से लौटने के बाद इस वायरस के फैलने की संभावना है, लेकिन ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और सिमटम वाले लोगों को इलाज कराने और मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि एचएमपीवी वायरस के लक्षण और संकेत सर्दी, खांसी, बुखार, नाक बहना, गला खराब होना, घबराहट, सांस की तकलीफ एवं रैशेज हो सकते हैं। इससे बचने का तरीका हाथों को रेगुलर तौर पर साबुन और पानी से धोने, खांसते या छींकते समय रूमाल, टिशू पेपर या कोहनी का प्रयोग करें। भीड़ भाड़ वाली जगहों में मास्क पहने, संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें।

    सीएस ने कहा कि 14 वर्ष से नीचे और रोग निरोधक क्षमता नहीं रखने वाले लोगों पर इस वायरस का ज्यादा असर होता है। ऐसे लोगों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कोरोना काल के समय बनाये गए कोविड वार्ड तैयार किये जायेंगे। पीएसए ऑक्सीजन प्लांट भी है। दवा उपलब्ध है। आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल किया जायेगा।

    जगह जगह जागरूकता के लिए पंपलेट, बैनर, हाडिंग आदि लगाये जायेंगे। सीएचसी एवं पीएचसी प्रभारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जानकारी दी जायेगी। सहिया के माध्यम से घर घर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। मौके पर डीपीएम प्रकाश कुमार, कोराना महामारी विशेषज्ञ डा. अनूप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगंगासागर मेले के दौरान बांग्लादेशियों की घुसपैठ रोकने के लिए बंगाल में सुरक्षा कड़ी
    Next Article पांडेय गिरोह के दो शूटरों की हत्या मामले में विकास तिवारी समेत 10 के खिलाफ एफआईआर
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version