Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी
    देश

    पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
    नई दिल्ली। ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के लिए स्पेशल ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’को हरी झंडी दिखाई। प्रवासी भारतीयों को देश के भिन्न-भिन्न पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों की इस ट्रेन के माध्यम से यात्रा कराई जाएगी। ये यात्रा तीन सप्ताह की है।

    प्रवासी भारतीयों के लिए चलाई जा रही इस पर्यटन ट्रेन ने दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू की। ओडिशा में हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी हिस्सा लेगी।

    इन लोगों को मिलेगी सफ़र की सुविधा
    प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस में 50 देशों से आने वाले प्रवासी भारतीय सफर कर सकते हैं। ट्रेन में कुल 156 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इस ट्रेन को ‘प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना’ के अंतर्गत चलाया जा रहा है। ये योजना विदेश मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है।

    प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस क्यों है ख़ास
    सबसे पहले इसके नाम की बात की जाए तो इसकी शुरुआत प्रवासी भारतीय दिवस से हो रही है इसलिए इस ट्रेन का नाम प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस रखा गया है। इससे देश में पर्यटन का विकास होगा। ऐसे विदेशी जो भारत की यात्रा करने आते हैं उनके लिए इस ट्रेन के माध्यम से यात्रा आसान हो जाएगी।

    ये यात्रा 45 से 65 वर्ष के प्रवासी भारतीयों के लिए उपलब्ध रहेगी।
    इस ट्रेन में यात्रियों को ख़ास सुविधाएं दी जाएगी। जिसमें अच्छी बैठक व्यवस्था के साथ ही नई तकनीक वाले कोच होंगे। जिनमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर कई भाषाओं में गाइड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को भारत की कला, नृत्य और संगीत से परिचित कराने के लिए ट्रेन में ही कला प्रदर्शन होगा।

    यहां जाएगी प्रवासी भारतीय ट्रेन
    आगरा, जयपुर, दक्षिण भारत के प्रमुख स्थल रामेश्वरम, मदुरई, कोच्चि, आगरा, गोवा, वाराणासी, मथुरा जैसे स्थानों को ये ट्रेन कवर करेगी। यात्रियों को देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर जाने का मौक़ा मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
    Next Article रघुवर दास आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version