Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल के एक सांसद ने खुलेआम संसदीय समिति अध्यक्ष को दी ‘खत्म’ करने की धमकी
    दुनिया

    नेपाल के एक सांसद ने खुलेआम संसदीय समिति अध्यक्ष को दी ‘खत्म’ करने की धमकी

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल की एक संसदीय समिति की बैठक में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब एक सांसद ने संसदीय समिति के अध्यक्ष को भरी बैठक में खत्म करने की धमकी दे डाली। इस समय बैठक में एक पूर्व प्रधानमंत्री भी मौजूद थे।

    यह घटना गुरुवार को संसद भवन में अंतरराष्ट्रीय संबंध और नागरिक उड्डयन पर संसदीय समिति की बैठक के दौरान हुई। बैठक का संचालन संसदीय समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव कर रहे थे। बैठक के दौरान नेपाल की सरकारी विमान कंपनी के घाटा में जाने को लेकर चर्चा चल रही थी। सत्ता पक्ष के सांसदों की बात पर नेपाल मजदूर किसान पार्टी के संसद प्रेम सवाल ने आपत्ति दर्ज की। बार-बार आपत्ति दर्ज कराने पर अध्यक्षता कर रहे राजकिशोर यादव ने बीच में ना बोलने की हिदायत दी। बस इसी बात पर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। बाकी सांसदों ने बीच बचाव भी किया, लेकिन इन दोनों के बीच विवाद और अधिक तनावपूर्ण होता गया।

    इस बैठक के लाइव वीडियो फीड में दिख रहा है कि राजकिशोर यादव की हिदायत पर प्रेम सवाल बैठक में हूटिंग करने की धमकी दे रहे हैं। गुस्से में बोल रहे प्रेम सवाल संसदीय समिति के सभापति को धमकी देते हुए एक दिन खत्म करने की चेतावनी भी दे रहे हैं। यह बात वो बार-बार दोहरा रहे हैं। इस विषय पर राजकिशोर यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सांसद प्रेम सवाल का व्यवहार असंसदीय था। उन्होंने बताया कि अगली कुछ बैठकों में उनके आने पर रोक लगाने को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजपाल यादव ने बताई ‘बेबी जॉन’ फ्लॉप होने की वजह
    Next Article नेपाल के चुनावी कानून में फेरबदल कर बहुदलीय व्यवस्था को खत्म करने की योजना 
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025

      सीबीएस न्यूज ट्रंप से नहीं मांगेगा माफी, 16 मिलियन डॉलर देने को तैयार

      July 2, 2025

      ट्रंप ने कहा-इजराइल ने गाजा युद्ध विराम की शर्तों पर सहमति जताई, नेतन्याहू ने कोई टिप्पणी नहीं की

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      • अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
      • जमशेदपुर में 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला
      • मारवाड़ी कॉलेज में ग्रेजुएशन सेरेमनी 15 जुलाई को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version